बुलेटिन शाम 6 बजे 28-04-2025
1.संसद भवन में रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक…कई दलों के नेता मौजूद…पहलगाम आतंकी हमले को लेकर हो सकता है बड़ा फैसला…
संसद भवन में रक्षा संबंधी संसदीय स्थायी समिति की बैठक
2.भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील साइन… 63 हजार करोड़ रुपए में मिलेंगे 26 राफेल मरीन… पहला फाइटरजेट 2028 में पहुंचेगा भारत…
भारत और फ्रांस के बीच राफेल डील साइन
3.PM मोदीऔररक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच हुई बैठक…भारत की तैयारी को लेकर हुई चर्चा… NSA डोभाल और CDS अनिल चौहान भी रहे मौजूद…
दिल्ली:PM मोदीऔर रक्षामंत्री के बीच हुई बैठक
4.पाकिस्तान पर भारत की डिजिटल स्ट्राइक… 16 यू-ट्यूब चैनल्स पर लगाया बैन… भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा और झूठी खबरे चलाने पर हुई कार्रवाई…
पाकिस्तान पर ‘डिजिटल स्ट्राइक’, 16 यू-ट्यूब चैनल बंद
5.एलओसी पर लगातार चौथे दिन गोलीबारी जारी… भारतीय सेना दे रही मुंहतोड़ जवाब… आतंकियों की तलाश में 13 जगहों पर सेना का सर्च ऑपरेशन…
LoC पर गोलीबारी, आतंकियों की तलाश में ऑपरेशन
6.पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने चंडीगढ़ में की प्रेस कॉन्फ्रेंस… नशा मुक्त पंजाब को लेकर दी जानकारी… कहा-31 मई तक बनाना है नशा मुक्त पंजाब…
‘नशा मुक्त पंजाब’ का पूरा प्लान तैयार- DGP
7.दिल्ली में शुरू हुई आयुष्मान वंदना योजना…केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और CMरेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ… 70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज.
‘आयुष्मान वंदना’ का शुभारंभ, बुजुर्गों का फ्री इलाज
और……………………………....
8. 26/11 मुंबई हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की 12 दिन की बढ़ाई गई हिरासत… पटियाला हाउस कोर्ट से सुनाया फैसला…
आतंकी तहव्वुर राणा की बढ़ाई गई हिरासत
——————————————————————————————
बिग ब्रेकिंग- (PHONO)
अमृतसर एनकाउंटर- लूपबाइट- लो- अमृतसर
अमृतसर डीजीपी ट्वीट- लूप
——————————————————————————————
सेग्मेंट…
CROMA- आतंकिस्तान का होगा अंत !
WIPE- आतंकिस्तान का होगा अंत !
STING- पहलगाम
राफेल डील साइन- लूप3 PM
हेडर-भारत और फ्रांस के बीच हुआ राफेल विमानों का सौदा/26 राफेल विमानों का हुआ सौदा /दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच साइन हुई डील
एंकर- भारत और फ्रांस के बीच 26 राफेल मरीन विमानों को लेकरआज डील फाइनल हुई…दोनों देशों के रक्षा मंत्रियों के बीच ये डील साइनहुई… जिसमें भारत, फ्रांस से 22 सिंगल सीटर विमान और 4 डबल सीटर विमान खरीदेगा…. ये विमान परमाणु बम दागने की क्षमता से लैस होंगे… फ्रांस के साथ ये डील करीब 63 हजार करोड़ रुपए की हुई है… हथियारों की खरीद के मामले में ये फ्रांस के साथ भारत की अब तक की सबसे बड़ी डील है… 23 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी CCSकी बैठक में विमानों की खरीद को मंजूरी मिली थी…
——————————————————————————————
पहलगाम एनकाउंटर– लूप 1300
हेडर-LoC पर फायरिंग, भारतीय सेना का मुंहतोड़ जवाब/आतंकियों की तलाश में सुरक्षाबलों का तलाशी अभियान/कश्मीर में 13 जगहों पर सेना का तलाशी अभियान
एंकर-जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है… लगातार चौथे दिन पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई… जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया… तो वहीं आतंकियों की तलाश में 13 जगहों पर छापेमारी की जा रही है… और चप्पे चप्पे को तलाशा जा रहा है… इससे पहले सुरक्षाबलों की ओर से 10 आतंकियों के घरों को जमींदोज कर दिया गया है…
——————————————————————————————
जम्मू विधानसभा न्यू-लूप-जम्मूB2B 2 विन उमर अब्दुल्ला बाइट-लो-जम्मू 1400
हेडर-जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र/आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि/सदन में पारित किया गया निंदा प्रस्ताव/CM उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की/माफी मांगने के लिए मेरे पास शब्द नहीं- CM
एंकर-पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ आज जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया…विधानसभा में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई और एक मिनट का मौन रखा गया… डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी ने कहा ये सदन इस जघन्य, कायरतापूर्ण कृत्य की स्पष्ट रूप से निंदा करता है, जिसके परिणामस्वरूप निर्दोष लोगों की जान चली गई…. ये सदन पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़ा है… सदन शहीद सैयद आदिल हुसैन शाह के सर्वोच्च बलिदान को सलाम करता है…
——————————————————————————————
राजनाथ मीट पीएम-न्यूलूप 1200
हैडर-रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने PM मोदी से की मुलाकात/करीब 40 मिनट तक चली बैठक/PM मोदी को ताजा हालातों की जानकारी दी गई/NSA अजीत डोभाल और CDS अनिल चौहान भी रहे मौजूद
एंकर… दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर मुलाकात की… करीब 40 मिनट तक चली मुलाकात में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई… सूत्रों की मानें तो इस मुलाकात में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहलगाम हमले से जुड़ी सभी जानकारी दी गई है… बता दें कि बैठक से पहले रक्षा मंत्री ने आर्मी चीफ उपेंद्र द्विवेदी और CDS अनिल चौहान से भी मुलाकात की थी… जिसमें रक्षा मंत्री को जम्मू कश्मीर के हालातों जानकारी दी गई थी…
——————————————————————————————
अमृतसर हेलिकॉप्टर- लूप- अमृतसरB2B2 विन अटारी बॉर्डर-लूप 1200
हेडर-अटारी बॉर्डर पर सेना की निगरानी/हेलिकॉप्टर से रखी जा रही निगरानी/अटारी बॉर्डर से नागरिकों को भेजा जा रहा पाकिस्तान
एंकर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानियों नागरिकों को उनके देश वापस भेजा जा रहा है.. अमृतसर के अटारी बॉर्डर से लोगों को पाकिस्तान भेजने के कार्रवाई लगातार जारी है… बॉर्डर पर सेना और पुलिस के जवान अलर्ट मोड पर है… इंडियन आर्मी का चीता हेलीकॉप्टर भी अटारी बॉर्डर पर निगरानी कर रहा है… सेना के बड़े अधिकारी मौजूदा स्थिति पर नजर बनाए हुए है…
——————————————————————————————
ऱिटर्न-न्यूग्राफिक्स 1200
एंकर-भारत की चेतावनी के बाद कई पाकिस्तानी पाकिस्तान लौट चुके हैं.. आईए ग्राफिक्स के जरिए आपको बता दें कि कितने पाकिस्तानी और भारतीय नागरिक अब तक अपने-अपने घर लौट चुके हैं…
————————————————————————-
चेतावनी-ग्राफिक्स 1200
एंकर-आईए आपके ग्राफिक्स के जरिए बता दें कि भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को क्या चेतावनी दी है और आदेश न मानने पर क्या कार्रवाई होगी..
———————————————————————
GFX पाकिस्तान वीजा 1400
एंकर-आईए अब आपको ग्राफिक्स के जरिए समझाते हैं कि भारत में पाकिस्तानियों के लिए कितनी तरह के वीजा है…
———————————————————————————
शिमला विक्रमादित्य सिंह-लूप बाइट लो-शिमला 4 PM
हेडर- कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पहलगाम हमले पर दी प्रतिक्रिया / ‘कांग्रेस आतंकवाद के खिलाफ केंद्र सरकार के साथ’ / आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए- विक्रमादित्य
एंकर- हिमाचल के कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है… उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस दु:खद घड़ी में केंद्र सरकार के साथ खड़ी है… देश के 140 करोड़ लोग एकजुट हैं…आतंकियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए… ये पूरे देश की आवाज़ है… उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए…।
———————————————————————–
डीजीपी ऑन प्रॉक्सी वार-बाइट-लो-चंडीगढ़ 1400
हेडर-पाकिस्तान के हमलों पर पंजाब DGP का बयान/पाकिस्तान कर रहा प्रॉक्सी वार- DGP पंजाब/पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय साजिश को कर रहे नाकाम- DGP
एंकर-पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने पाकिस्तान की ओर से हो रहे हमले को लेकर प्रतिक्रिया दी है… उन्होने कहा कि पाकिस्तान प्रॉक्सी वार कर रहा है… पंजाब के माहौल खराब करने की इंटरनेशनल कोशिश की जा रही है… जिसका जवाब दिया जा रहा है…
——————————————————————————————
संजीव श्रीवास्तव-बाइट-लो-दिल्ली 1000
हैडर-सिंधु जल समझौता स्थगित होने से पाकिस्तान परेशान/पाकिस्तान भारत को दे रहा गीदड़भभकी/पहलगाम हमले के बाद आतंकियों पर कार्रवाई तेज
एंकर– भारत द्वारा सिंधु जल संधि को स्थगित करने के बाद से पाकिस्तान में हड़बड़ाहट है… और पाकिस्तान के नेताओं की ओर से भारत के गीदड़भभकियां दी जा रही है… पानी रोकने के फैसले को लेकर रक्षा विशेषज्ञ संजीव श्रीवास्तव ने भी प्रतिक्रिया दी है… चलिए आपको सुनाते हैं उन्होंने क्या कहा…
——————————————————————————————
NIA-लूप 0900
हैडर-NIA ने पहलगाम हमले की जांच की तेज/सबूतों को खंगाल रही जांच एजेंसियां/NIA की टीम ने संदिग्धों से की पूछताछ
एंकर-उधर, पहलगाम आतंकी हमले को लेकर जांच एजेंसियों ने भी जांच तेज कर दी है… NIA की टीम लगातार जांच में जुटी हुई है… सबूतों को खंगाल रही है… और संदिग्धों से भी पूछताछ कर रही है… इसी बीच NIA की टीम ने संदिग्धों को भी लिस्ट तैयार कर ली है…
——————————————————————————————
इंडिया बैन पाकिस्तान चैनल-लूप 1200
हेडर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार की कार्रवाई/भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यू ट्यूब चैनल किए बैन/झूठी खबरें चलाने पर लिया गया एक्शन
एंकर-पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार लगातार एक्शन में है… गृह मंत्रालय की सिफारिशों पर भारत सरकार ने 16 पाकिस्तानी यूट्यूब चैनलों पर बैन लगा दिया है… इनमें डॉन न्यूज, समा टीवी और जिओ न्यूज शामिल हैं… इन चैनलों पर आतंकवादी घटना की पृष्ठभूमि में भारत की सेना और सुरक्षा एजेंसियों के खिलाफ भड़काऊ और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील सामग्री, झूठे प्रचार करने के मामले में सरकार ने इन चैनलों को भारत में बैन कर दिया है…
——————————————————————————————
3 विन प्रोटेस्ट-न्यूलूप 1000
हेडर-पहलगाम आतंकी हमले पर देश-विदेश में प्रदर्शन/अमेरिका में प्रवासी भारतीयों का विरोध प्रदर्शन/वाशिंगटन, न्यूयॉर्क, पेरिस में भारतीयों का प्रदर्शन/भारतीय मूल के लोगों ने जताया रोष/आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की
एंकर- पहलगाम हमले के विरोध में विदेशों में भी पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है… विदेशों में रहने वाले प्रवासी भारतीय पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं… अमेरिका के वाशिंगटन डीसी और न्यूयॉर्क में भी पाकिस्तान हाई कमीशन के बाहर प्रवासी भारतीयों ने प्रदर्शन किया… और जमकर नारेबाजी की… तो वहीं पेरिस में भी प्रवासी भारतीयों ने प्रदर्शन किया…
——————————————————————————————
———————————-BREAK———————————————–
——————————————————————————————
सेगमेंट…
श्री फतेहगढ़ साहिब लाल चंद कटारूचक-लूपबाइट-लो-श्री फतेहगढ़ साहिब 1400
हेडर-मंत्री लालचंद कटारूचक ने किया निरीक्षण/अनाज मंडी में व्यवस्थाओं का लिया जायजा/किसानों और मंडी के अधिकारियों से की बात
एंकर- पंजाब के कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक ने सरहिंद की चक अनाज मंडी का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया… इस मौके पर उन्होंने किसानों और मंडी के अधिकारियों से बातचीत की… उन्होंने गेहूं खरीद को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए… इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की अनाज मंडियों में करीब 102 लाख मीट्रिक टन गेहूं की फसल पहुंच चुकी है… जिसमें से 97 लाख मीट्रिक टन फसल हमारी एजेंसियों की ओर से खरीदी जा चुकी है…
——————————————————————————————
अमृतसर बलबीर सिंह-लूपबाइट-लो-अमृतसर 6 PM
हैडर- अमृतसर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह / विधायकों और जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ बैठक की / नशा मुक्ति मुहिम को मिल रही सकारात्मक प्रतिक्रिया
एंकर- पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह अमृतसर पहुंचे, इस दौरान उन्होंने ओ.ए.टी. केंद्रों का निरीक्षण किया…वहीं स्वास्थ्य मंत्री ने विधायकों और जिला प्रशासन अधिकारियों के साथ नशे के मुद्दे पर बैठक की…इस मौके पर कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल, विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर, डिप्टी कमिश्नर साक्षी साहनी, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, जिला पुलिस प्रमुख मनिंदर सिंह, नशा मुक्ति मोर्चा की माझा कोऑर्डिनेटर सोनिया मान और विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे…
———————————————————————
पंजाब डीजीपी पीसी-लूपबाइट-लो-चंडीगढ़ 1400
हैडर-पंजाब DGP गौरव यादव ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस/‘ड्रग फ्री पंजाब’ को लेकर दी जानकारी/31 मई तक नशा मुक्त होगा पंजाब- DGP
एंकर- पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की…डीजीपी ने कहा कि पंजाब को 31 मई तक ड्रग फ्री करने की डेडलाइन रखी गई है… जिसको लेकर एसएसपी और सीपी को निर्देश दिए गए है… डीजीपी ने कहा कि सीएम भगवंत सिंह मान खुद मॉनिटरिंग कर रहे है… नशा तस्करों की संपत्ति सीज करने के साथ साथ अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर कार्यवाही भी की जा रही है… नशे का सेवन करने वालों को नशा मुक्ति केंद्रों में छोड़ा जा रहा है और उनके पुनर्वास के लिए काम किया जा रहा है…
——————————————————————————————
मोहाली SSP PC- लूपबाइट- लो-मोहाली 6 PM
हैडर- पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी / SSP दीपक पारीक ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस / ड्रग्स समेत अन्य मामलों की दी जानकारी
एंकर- मोहाली पुलिस के एस.एस.पी. दीपक पारीक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पिछले कुछ दिनों में मोहाली CIA स्टाफ की और से पकड़ी गई ड्रग्स और अन्य मामलों की जानकारी दी… SSP दीपक पारीक ने बताया कि CIA स्टाफ मोहाली ने 211 ग्राम हीरोइन और 8 लाख 10 हजार रुपए की ड्रग मनी समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 2 अवैध हथियार, 11 कारतूस और 2 गाड़ियां भी बरामद की गई है…वहीं दूसरे मामले में पुलिस ने एक अवैध पिस्टल और 2 जिंदा कारतूस समेत एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया है… जिससे पूछताछ की जा रही हैं।
———————————————————————
लुधियाना पुलिस कमिश्नर-लूपबाइट-लो-लुधियाना 6 PM
हैडर- CP स्वपन शर्मा ने नशा मुक्ति केंद्र की समीक्षा की / नशा मुक्ति केंद्रों में व्यवस्थाओं का जायजा लिया / नशे के खिलाफ जंग जारी है-CP स्वपन शर्मा
एंकर- लुधियाना पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा ने सरकारी नशा मुक्ति केंद्र का दौरा किया…इस दौरान उन्होंने केंद्रों में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया…इस मौके पर उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जंग लगातार जारी है, जिसका एक चरण युवाओं को नशे से दूर करना और नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजना है…वहीं नशे के आदी लोगों को नशा मुक्ति केंद्रों में भर्ती करवाकर उनका पुनर्वास करना भी है…
—————————————————————————-
चंडीगढ़ एसपी पीसी-लूपबाइट-लो-चंडीगढ़ 6 PM
हैडर- पंजाब में ‘युद्ध-नशे के विरुद्ध’ अभियान जारी / पुलिस की गिरफ्त में 9 नशा तस्कर / 312 ग्राम हेरोइन, 5 लाख रुपए की ड्रग मनी बरामद
एंकर- चंडीगढ़ क्राइम ब्रांच पुलिस ने नशा तस्करी में शामिल दो महिलाओं समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है…आरोपियों के पास से कमर्शियल क्वांटिटी में हीरोइन, 5 लाख रुपए के करीब ड्रग मनी और 2 कार बरामद की गई है…इस बारे में जानकारी देते हुए एस.पी. जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रग्स मंगवाते थे और भारत में अलग-अलग जगहों पर ड्रग्स सप्लाई करते थे…फिल्हाल पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है, मामले में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है…
——————————BREAK———————————————–
राणा पेशी- न्यू लूप 6 PM
हेडर- तहव्वुर राणा को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश/ कोर्ट ने तहव्वुर राणा को 12 दिनों की रिमांड पर भेजा / NIA ने कोर्ट से मांगी थी 12 दिनों की रिमांड
एंकर- साल 2008 में हुए मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की NIA रिमांड 12 दिनों के लिए बढ़ा दी गई है…सोमवार को आतंकी तहव्वुर राणा की 18 दिनों की NIA रिमांड खत्म होने पर कड़ी सुरक्षा के बीच उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया…जहां नेशनल इंवेस्टिगेटिव एजेंसी ने कोर्ट से आतंकी तहव्वुर राणा की रिमांड को 12 दिन और बढ़ाने की अपील की थी…बता दें कि 10 अप्रैल को प्रत्यर्पण के जरिए आरोपी तहव्वुर राणा को अमेरिका से भारत लाया गया था…।
———————————————————————
दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता– लूपबाइट-लो-दिल्ली 1400
हेडर-‘आयुष्मान वय वंदना योजना’ का शुभारंभ/70 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्गों का होगा फ्री इलाज/केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी,CM रेखा गुप्ता ने किया शुभारंभ
एंकर- दिल्ली में आयुष्मान वय वंदना योजना की शुरुआत हो चुकी है… सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सांसदों ने दिल्ली की जनता के लिए इस योजना की शुरुआत की है… 70 साल से ज़्यादा उम्र वाले हर व्यक्ति को इस योजना का लाभ मिलेगा. सिर्फ़ दो चीज़ें ज़रूरी हैं, पहला दिल्ली के निवासी होने चाहिए और दूसरा आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए… जिसका दिल्ली में रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है… इस मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने योजना के लोगों को बधाई दी और कहा कि अब दिल्ली के लोग भी देशभर के पंजीकृत अस्पतालों में अपना इलाज करवा पाएंगे…
——————————————————————————————
सोलन सीएम-लूपबाइट– लो-सोलन 6 PM
हेडर- ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट यूनियन के सम्मेलन में हुए शामिलCMसुक्खू / CM सुक्खू ने ई-व्हीकल के चलन पर दिया जोर / ‘सभी रेसट हाउस, होटलों में खुलेंगे ई-व्हीकल चार्जिंग स्टेशन’
एंकर- सोलन के गांधी ग्राम में ऑल इंडिया ट्रांसपोर्ट यूनियन के सम्मेलन का आयोजन किया गया…जिसमें सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए…इस दौरान सीएम सुक्खू ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए ई व्हीकल के चलन पर जोर दिया…सीएम ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए ई व्हीकल समय की मांग है…और इसके लिए प्रदेश सरकार जगह जगह ई व्हीकल स्टेशन स्थापित करने जा रही है…सभी सरकारी कार्यालयों के रेस्ट हाउस, पंचायत घरों, 65 पर्यटन विकास निगम के होटलों में ई व्हीकल चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए जायेंगे…।
—————————————————————————-
धामी मीटिंग-लूपबाइट-देहरादून 1400
हेडर-चारधाम यात्रा को लेकर जोरो पर तैयारी/CM पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक/30 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा
एंकर-उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है… देवभूमि में 30 अप्रैल से यात्रा की शुरुआत होने वाली है… इस बार लाखों की संख्या में श्रद्धालु चारों धामों के दर्शन करेंगे… यात्रा के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो गए हैं… इसी बीच यात्रा की तैयारियों को लेकर देहरादून में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने समीक्षा बैठक की है… जिसमें कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे… सीएम ने अधिकारियों को यात्रा में व्यवस्था करने के निर्देश दिए है…
———————————————————————–
देहरादून यशपाल आर्य-लूपबाइट लो-देहरादून 4 PM
हेडर- 30 अप्रैल को कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली / सांसद कुमारी सैलजा समेत कई बड़े नेता रैली में होंगे शामिल / नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दी जानकारी
एंकर- देश भर में कांग्रेस की ओर से संविधान बचाओ रैली निकाली जा रही है…इसी कड़ी में 30 अप्रैल को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा…जिसमें कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा समते उत्तराखंड कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद रहेंगे…इस बात की जानकारी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने दी…उन्होंने कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है इसलिए कांग्रेस देशभर में संविधान बचाओ रैली आयोजित कर रही है…।
——————————————————————-
ऊना मुकेश अग्निहोत्री-लूपबाइट-लो-ऊना 6 PM
हैडर- ऊना में नशे के खिलाफ मैराथन का आयोजन / उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री विशेष तौर पर शामिल हुए / मैराथन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
एंकर- ऊना में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए मैराथन का आयोजन किया गया… इस बार राज्य स्तरीय हरोली महोत्सव की थीम नशे के खिलाफ रखी गई है… इस मैराथान में भारी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री इस मैराथान में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए….
——————————————————————–
ऊखीमठ बाबा डोली रवाना-लूप– लो-ऊखीमठ 4 PM
हेडर- बाबा केदार की पंचमुखी डोली रवाना / बाबा केदार शीतकालीन गद्दीस्थल से हुई रवाना / 2 मई को खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट
एंकर- दो मई को सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे…कपाट खुलने से पहले भगवान केदारनाथ की पंचमुखी डोली अपने शीतकालीन गद्दीस्थल ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर से विधिवत पूजा-अर्चना के बाद केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है…इस पौराणिक परंपरा के साथ ही केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की औपचारिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है…बीते 27 अप्रैल को भगवान के क्षेत्रपाल भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना की गई थी…इसके बाद सोमवार को मंत्रोच्चारण और विधिविधान से बाबा केदार की डोली अपने ग्रीष्मकालीन धाम के लिए रवाना हो गई…।
————————————–क्लोजिंग——————————————



