Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsYear Ender 2025: सच हुईं बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां? जानें 2026...

Year Ender 2025: सच हुईं बाबा वेंगा की कई भविष्यवाणियां? जानें 2026 के लिए क्या थीं उनकी प्रीडिक्शंस

Baba Vanga Predictions 2025: साल 2025 प्राकृतिक आपदाओं, भू-राजनीतिक तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं से घिरा रहा। म्यांमार में भूकंप, इथोपिया में ज्वालामुखी विस्फोट, श्रीलंका में तूफान और वियतनाम में बाढ़, इन घटनाओं को कई लोग कथित तौर पर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि, यह साबित करना कठिन है कि उनकी सभी प्रीडिक्शंस सच हुईं, लेकिन सोशल मीडिया पर इन्हें लेकर चर्चाएं पूरे साल जारी रहीं।

2025 को लेकर बाबा वेंगा ने क्या कहा था?

2024 के अंत में वायरल हुई रिपोर्टों के अनुसार बाबा वेंगा की 2025 की भविष्यवाणियां कुछ इस प्रकार थीं –

1. भीषण प्राकृतिक आपदाओं का खतरा

उन्होंने दावा किया था कि 2025 के अंत से लेकर 2026 की शुरुआत तक दुनिया अत्यधिक मौसम परिवर्तन और विनाशकारी प्राकृतिक आपदाओं का सामना कर सकती है। श्रीलंका में नवंबर 2025 में आए ‘दित्वा’ तूफान ने 153 लोगों की जान ले ली और हजारों लोग बेघर हो गए। दक्षिण-पूर्व एशिया में मलेशिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड और श्रीलंका में आई बाढ़ ने भी भारी नुकसान पहुंचाया।

2. ज्वालामुखी विस्फोट

23 नवंबर 2025 को इथोपिया में आया बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना। इसका प्रभाव भारत तक महसूस किया गया।

3. युद्ध और भू-राजनीतिक तनाव

बाबा वेंगा ने 2025 में युद्ध के माहौल और भू-राजनीतिक संकट गहराने की भविष्यवाणी की थी।

कौन थीं बाबा वेंगा, जिनकी भविष्यवाणियों से लोग डरते हैं?

बाबा वेंगा (1911–1996) बुल्गारिया की एक रहस्यमयी महिला थीं, जिन्हें उनके समर्थक भविष्यवक्ता मानते हैं। 12 वर्ष की उम्र में दृष्टिहीन होने के बाद उनका दावा था कि उनके अंदर भविष्य देखने की शक्ति विकसित हुई। उनकी कुछ भविष्यवाणियां जैसे 9/11, प्रिंसेस डायना की मौत आदि, अक्सर इंटरनेट पर सच साबित होने के रूप में पेश की जाती हैं, हालांकि प्रमाणित रूप से ऐसा सिद्ध नहीं हुआ है।

2026 को लेकर बाबा वेंगा की भविष्यवाणियां

2025 के बाद अब 2026 पर भी लोगों की नजर है। रिपोर्टों के अनुसार उनकी 2026 की मुख्य प्रीडिक्शंस इनमें शामिल हैं।

भीषण प्राकृतिक आपदाएं

बाबा वेंगा ने संकेत दिए थे कि साल 2026 में दुनिया को कई गंभीर प्राकृतिक आपदाओं से गुजरना पड़ सकता है। इनमें पर्यावरण संकट, जलवायु परिवर्तन, भारी बारिश, बाढ़, सूखा और भूकंप जैसी घटनाएं शामिल हैं।

तीसरा विश्व युद्ध का खतरा

बुल्गारिया की प्रसिद्ध रहस्यवादी बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, आने वाले समय में दुनिया के पूर्वी हिस्से में जियो-पॉलिटिकल तनाव एक बड़े युद्ध का रूप ले सकता है। इस संघर्ष की आग पश्चिमी देशों तक भी पहुंचने की संभावना जताई गई है, जिससे बड़े पैमाने पर नुकसान और वैश्विक अस्थिरता हो सकती है।

एशिया की ताकत में इजाफा

वेंगा की भविष्यवाणियों के अनुसार, एशिया महाद्वीप और खासकर चीन जैसे देशों की शक्ति तेजी से बढ़ेगी। 2026 में एशिया का प्रभाव वैश्विक मंच पर और मजबूत होगा।

AI का बढ़ता प्रभाव और मानव जीवन पर नियंत्रण

बाबा वेंगा ने यह भी भविष्यवाणी की थी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसान की पकड़ से बाहर हो जाएगी। उनके अनुसार, मशीनें स्वयं निर्णय लेने में सक्षम हो जाएंगी और मानव नियंत्रण सीमित हो जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments