दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए पांच फरवरी को मतदान हुए। आज आठ बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। पहली बार दिल्ली में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा संख्या में वोट डाले हैं। बता दें पुरुषों ने 60.20% तो महिलाओं ने 60.92% मतदान किया है। ऐसे में इस बार पुरुषों से महिलाएं आगे रही हैं। मतदाताओं में अपनी हिस्सेदारी की तुलना में मतदान करने वाली महिलाओं का प्रतिशत पिछले कुछ सालों से बढ़ रहा है और 2020 के चुनावों में यह लगभग पुरुषों के बराबर रहा।
दिग्गजों की सीट पर महिलाओं ने जमकर किया वोट
दिल्ली की प्रमुख सीटें नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपूरा, पटपड़गंज, बादली, बिजवासन, मालवीय नगर, ओखला समेत अन्य प्रमुख सीटों पर महिलाओं ने मतदान करने में पुरुषों को पीछे छोड़ा है। नई दिल्ली सीट से केजरीवाल, कालकाजी सीट से मुख्यमंत्री आतिशी व जंगपुरा सीट से पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया प्रत्याशी हैं।



