Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में महिला कर्मचारियों को उनके पसंदीदा जिलों में दी जाएगी नौकरी

हरियाणा में महिला कर्मचारियों को उनके पसंदीदा जिलों में दी जाएगी नौकरी

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा महिला कर्मचारियों को सुविधा प्रदान करने के लिए जल्द ही ग्रुप-सी और ग्रुप-डी की महिला कर्मचारियों को उनके पसंदीदा जिलों में तैनात करने की नीति लागू की जाएगी, जिससे वे घर के नजदीक काम कर सकेंगी। इसके अलावा, रात्रि शिफ्ट में काम करने वाली सभी महिलाओं को सुरक्षित परिवहन सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

बढ़ाया गया आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय

उन्होंने कहा कि प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में 750 रुपए और सहायिकाओं के मानदेय में 400 रुपए मासिक की बढ़ोतरी की गई है। दस वर्ष का अनुभव रखने वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 14,750 रुपए, दस वर्ष से कम अनुभव वाली आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं तथा मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को 13,250 रुपए और सहायिका को 7,900 रुपए मानदेय दिया जा रहा है।

राज्य के शीर्ष 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को हरियाणा प्रौद्योगिकी संस्थान बनाया जाएगा

राज्यपाल ने कहा कि राज्य सरकार हरियाणा को वैश्विक शिक्षा का केन्द्र बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। प्रदेश में एआई और आधुनिक स्किल्स का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। राज्य के शीर्ष 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों को हरियाणा प्रौद्योगिकी संस्थान बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा भू-स्थानिक ज्ञान और अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी में अग्रणी होने के लिए तैयार है। इसका आधार एआई, मशीन लर्निंग और जैनरेटिव एआई में हुई भारत की उल्लेखनीय प्रगति है। नागरिक संसाधन सूचना विभाग के तहत हरियाणा अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र के माध्यम से प्रदेश सरकार सामाजिक रूप से प्रभावशाली और समावेशी शासन के लिए जियो एआई का उपयोग करके समुदाय-केन्द्रित पहलों को आगे बढ़ा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एक सशक्त कार्य समूह के माध्यम से और उद्योग भागीदारों के समर्थन से अपने स्वयं के उपग्रहों को डिजाईन करने और बनाने के लिए एक साहसिक दृश्टिकोण की दिशा में काम कर रही है। नागरिक सहभागिता के प्रति हरसैक की प्रतिद्धता के साथ, हरियाणा टिकाऊ एवं समुदाय – केन्द्रित निर्णय लेने के लिए तैयार है, जो अंतरिक्ष प्रोद्योगिकी और नवाचार में हमें अग्रणी रखेंगे।

हर जिले में ओलम्पिक खेलों के लिए बनाई जाएंगी नर्सरियां

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राज्य के खिलाड़ियों द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर अर्जित उपलब्धियों को आगे बढ़ाते हुए सरकार ने निर्णय लिया है कि प्रत्येक जिले में विभिन्न ओलम्पिक खेलों के लिए खेल नर्सरियां स्थापित की जाएंगी। हर ग्राम पंचायत को 25 लाख रुपये तक की खेल प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश के युवाओं को खेलों में आगे बढ़ने के नये अवसर मिल रहे हैं। हमारे युवा खेल जगत में बड़ी उपलब्धियां प्राप्त कर देश-प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। इन उपलब्धियों को और आगे ले जाने के राज्य सरकार खेल इंफ्रास्ट्रक्चर को ग्राम स्तर तक ले जाने के लिए निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के प्रभावी प्रयासों का ही परिणाम है कि प्रदेश के युवा खिलाड़ी वैश्विक मंचों पर रिकार्ड संख्या में मैडल जीत रहे हैं। हमें गर्व है कि कुछ ही दिन पहले पेरिस ओलम्पिक, 2024 में देश को मिले कुल छः पदकों में से चार पदक हमारे खिलाड़ियों ने जीते हैं। इसके अतिरिक्त, कांस्य पदक विजेता हॉकी की टीम में भी हरियाणा के तीन खिलाड़ी शामिल थे। इसी प्रकार पैरालम्पिक में देश को मिले 29 पदकों में से 8 हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments