Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsविनेश फोगाट कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव? खुद सामने आकर बताया

विनेश फोगाट कांग्रेस की टिकट पर लड़ेंगी चुनाव? खुद सामने आकर बताया

भारत की स्टार पहलवान विनेश फोगाट किसान आंदोलन के 200 दिन पूरे होने पर शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरना स्थल पर पहुंचीं। किसानों के धरने को देखकर विनेश ने कहा कि उन्हें यहां बैठे हुए 200 दिन हो गए हैं। यह देखकर दुख होता है। वे सभी इसी देश के नागरिक हैं।

किसान देश चलाते हैं। उनके बिना कुछ भी संभव नहीं है। एथलीट भी नहीं। कई बार हम लाचार होते हैं और कुछ नहीं कर पाते, हम इतने बड़े स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हैं, लेकिन अपने परिवार को दुखी देखकर भी उनके लिए कुछ नहीं कर पाते। इससे बहुत दुख होता है।

वह भी किसान परिवार से आती हैं। उन्हें पता है कि किसानों को क्या-क्या दिक्कतें होती हैं। खिलाड़ी बनने से पहले उन्होंने खेतों में भी काम किया है। उन्हें पता है कि उनकी मां ने उन्हें कैसे पाला है। अगर किसान खाना नहीं देंगे तो खिलाड़ियों को क्या खाने को मिलेगा। इसलिए वह सरकार से आग्रह करती हैं कि उन्हें किसानों की बात सुननी चाहिए। उन्होंने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा करना चाहिए। अगर लोग इसी तरह सड़कों पर बैठे रहेंगे तो देश आगे नहीं बढ़ पाएगा।

चुनाव लड़ने के सवाल पर क्या बोलीं विनेश फोगाट

विनेश फोगाट जब से पेरिस ओलंपिक से भारत लौटी हैं, तब से उनके राजनीति में शामिल होने की चर्चाएं चल रही हैं। विनेश फोगाट ने इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन में पहुंची विनेश फोगाट से जब इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि उनका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। वह चुनाव लड़ने के बारे में कुछ नहीं कहेंगी और न ही राजनीति के बारे में बात करेंगी। वह इस समय अपने परिवार के पास आई हैं और आज हमें उनके परिवार के बारे में ही बात करनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments