Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsईरान के न्यूक्लियर ठिकानों सहित तेल भंडारों पर हमला करेगा इजरायल? PM...

ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों सहित तेल भंडारों पर हमला करेगा इजरायल? PM नेतन्याहू ने कर दिया साफ

इजराइल ने ईरान पर हमला करने की अपनी योजना बना ली है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और तेल संयंत्रों पर हमला नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इजराइल कभी भी ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमला कर सकता है। रिपोर्ट्स की मानें तो इजराइल 5 नवंबर से पहले ईरान पर हमला कर सकता है। आपको बता दें कि 1 अक्टूबर को ईरान ने इजराइल पर हमला किया था। इजराइल इस हमले का बदला लेने की तैयारी कर रहा है।

परमाणु और तेल संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा इजराइल

वाशिंगटन पोस्ट ने खबर दी है कि इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ कर दिया है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम और तेल संयंत्रों पर हमला नहीं किया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच बातचीत हुई थी। इस दौरान दोनों नेताओं ने ईरान पर जवाबी हमले के विकल्प पर चर्चा की। जो बाइडेन ने इस दौरान कहा कि अमेरिका ईरान के परमाणु और तेल संयंत्रों पर हमले का समर्थन नहीं करेगा।

अमेरिका और इजराइल मिलकर ईरान पर हमले की योजना बना रहे हैं। बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल इस बात पर सहमत हो गया है कि हमले की योजना इस तरह बनाई जाएगी कि इसका असर अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव पर न पड़े।

इस वजह से तेल संयंत्रों पर हमला नहीं करेगा

रिपोर्ट्स में कहा गया है कि अगर इजरायल ईरान के तेल संयंत्रों पर हमला करता है तो इसका असर वैश्विक स्तर पर तेल की कीमतों पर पड़ेगा। इसके चलते डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस को जनता के गुस्से का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

बता दें कि ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर 180 से ज्यादा बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। इनमें से ज्यादातर मिसाइलों को इजरायल और अमेरिका के एयर डिफेंस सिस्टम ने मार गिराया। हालांकि, कुछ एंटी मिसाइल सिस्टम को भेदने में सफल रहीं। इसमें 2 इजरायली नागरिक घायल हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments