Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsकौन हैं चेतन सकारिया जिन्हें KKR ने उमरान मलिक की जगह टीम...

कौन हैं चेतन सकारिया जिन्हें KKR ने उमरान मलिक की जगह टीम में किया शामिल 

चेतन सकारिया एक भारतीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर हैं, जिन्हें हाल ही में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने अपनी टीम में शामिल किया है। उनकी कहानी गरीबी से लेकर क्रिकेट की दुनिया में पहचान बनाने तक की है।

आइए जानते हैं चेतन सकारिया के बारे में विस्तार से:

चेतन सकारिया का जन्म 28 फरवरी 1998 को गुजरात के भावनगर में हुआ था। वह एक बेहद गरीब परिवार से आते हैं। उनके पिता कांजी भाई सकारिया टेम्पो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मां वर्षा सकारिया एक गृहिणी हैं। उनके परिवार में एक बहन जीगनेश सकारिया भी है। 2021 में, उनके भाई राहुल सकारिया ने निजी कारणों से आत्महत्या कर ली थी। चेतन सकारिया ने 2024 में अपनी लॉन्ग गर्ल फ्रैंड महिला क्रिकेटर मेघना जंबुचा के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।

चेतन सकारिया ने अपने क्रिकेट करियर की शुरुआत सौराष्ट्र के लिए घरेलू क्रिकेट से की। उन्होंने 22 फरवरी 2018 को विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ अपना लिस्ट-ए डेब्यू किया। उसी साल, उन्होंने 20 नवंबर 2018 को रणजी ट्रॉफी में गुजरात के खिलाफ प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया, जहां उन्होंने अपनी पहली पारी में 5 विकेट लेकर सभी को प्रभावित किया।

चेतन सकारिया को फरवरी 2021 में राजस्थान रॉयल्स ने 1.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने 12 अप्रैल 2021 को पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में डेब्यू किया और अपने पहले मैच में 3 विकेट लिए। बाद में, 2022 की मेगा नीलामी में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 4.20 करोड़ रुपये में खरीदा, लेकिन वहां उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले। 2024 आईपीएल की नीलामी में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 50 लाख रुपये के बेस प्राइस में खरीदा था लेकिन 2025 के मेगा ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें रिलीव कर दिया था हालांकि कोई खरीददार नहीं मिलने के कारण वह इस टीम में पहले बतौर नेट गेंदबाज शामिल हुए थे लेकिन अब वह उमरान मलिक की जगह बतौर गेंदबाज टीम का हिस्सा बन चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments