Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedकौन है Noel Tata? जो बन सकते हैं Ratan Tata ट्रस्ट के...

कौन है Noel Tata? जो बन सकते हैं Ratan Tata ट्रस्ट के नए चेयरमैन

टाटा संस के चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन रतन टाटा का निधन हो गया है। 86 वर्षीय रतन टाटा ने कल रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। रतन टाटा के निधन के साथ ही उनके उत्तराधिकारी को लेकर काफी चर्चा हो रही है। क्योंकि रतन टाटा की शादी नहीं हुई थी। क्योंकि उनके अपने कोई बच्चे नहीं हैं, इसलिए ट्रस्ट के बोर्ड को ट्रस्टियों में से ही किसी एक को चेयरमैन नियुक्त करना होगा। इसलिए उनके सौतेले भाई 67 वर्षीय नोएल टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बन सकते हैं। वे इस पद की दौड़ में सबसे आगे हैं, क्योंकि रतन टाटा के बाद नोएल टाटा आते हैं और वे वर्तमान में टाटा समूह के ट्रस्टी भी हैं। इसलिए चेयरमैन पद के लिए उनका नाम सबसे पहले लिया जा रहा है।

कौन हैं नोएल टाटा?

नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं। वे नवल टाटा और उनकी पत्नी सिमोन टाटा के बेटे हैं। वे टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं। वे टाटा समूह की कई कंपनियों के निदेशक मंडल में हैं। वे ट्रेंट, टाटा इंटरनेशनल लिमिटेड, वोल्टास, टाटा इन्वेस्टमेंट कॉरपोरेशन के चेयरमैन भी हैं। वे स्टील और टाइटन कंपनी के वाइस चेयरमैन हैं। वे रतन टाटा ट्रस्ट और सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के सदस्य भी हैं। अगर नोएल को चेयरमैन बनाया जाता है तो वे सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट के 11वें और सर रतन टाटा ट्रस्ट के छठे चेयरमैन होंगे। नोएल पहले भी टाटा संस के चेयरमैन बनने की रेस में थे, लेकिन नोएल के साले साइरस मिस्त्री को यह जिम्मेदारी दे दी गई। मिस्त्री के अचानक पद छोड़ने के बाद एन चंद्रशेखरन को टाटा संस का चेयरमैन बनाया गया।

नोएल के बच्चे भी बन सकते हैं उत्तराधिकारी

नोएल ब्रिटेन की सक्सेस यूनिवर्सिटी से डिग्री होल्डर हैं। नोएल ने इनसीड से इंटरनेशनल एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम किया है। नोएल टाटा के 3 बच्चे लिया, माया और नेविल हैं, जो फिलहाल टाटा ग्रुप में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभा रहे हैं। माया टाटा ऑपरच्युनिटीज फंड और टाटा डिजिटल में नियुक्त हैं। उन्होंने टाटा के नए ऐप को लॉन्च करने में अहम भूमिका निभाई थी। नेविल टाटा ट्रेंट लिमिटेड के हाइपरमार्केट को लीड करते हैं। लिया टाटा समूह के आतिथ्य क्षेत्र, ताज होटल रिसॉर्ट एंड पैलेस और इंडियन होटल कंपनी से जुड़े हैं। इन तीनों को रतन टाटा का उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments