Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, घने कोहरे का अलर्ट, झमाझम बरसेंगे...

हरियाणा में एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ, घने कोहरे का अलर्ट, झमाझम बरसेंगे बदरा

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : पिछले कईं दिनों से शीत लहर और कोहरे की मार झेल रहे हरियाणा वासियों को अभी इससे राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। मौसम विभाग ने हरियाणा के 4 जिलों अंबाला, करनाल, कुरुक्षेत्र और कैथल के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सिरसा, फतेहाबाद, जींद, हिसार, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, सोनीपत, पानीपत, यमुनानगर और पंचकूला में धुंध का अलर्ट जारी है। विभाग के मुताबिक 10 जनवरी की रात तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होगी, जिससे ठंड में और भी इजाफा होगा।

गरज-चमक के साथ होगी बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणावासियों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। 10 जनवरी को शाम तक पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने से बारिश होने की संभावना है। शीतलहर के साथ 11 और 12 जनवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

जरूरत पर ही बाहर निकलने की सलाह
बढ़ते ठंड और खराब प्रदूषण के कारण लोगों को घरों से बाहर ज्यादा न निकलने की सलाह दी गई है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। बढ़ते ठंड के कारण हरियाणा के कई क्षेत्रों के लोग भी जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं साथ ही ठंड से बचाव के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। अंबाला और यमुनानगर में गुरुवार को यहां घना कोहरा छाया रहा, जिसके चलते विजिबिलिटी कम होने से वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि धूप निकलने से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन सुबह के समय लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments