Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा-पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, झमाझम होगी बारिश, 19 जिलों में येलो...

हरियाणा-पंजाब में मौसम बदलेगा करवट, झमाझम होगी बारिश, 19 जिलों में येलो अलर्ट

पंजाब और हरियाणा का तापमान लगातार गिरता जा रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने पंजाब के 19 जिलों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही आठ जिलों में बारिश की भी संभावना जताई गई है। हरियाणा की बात करें तो यहां भी पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलने वाला है, जिसके चलते 8 और 9 दिसंबर को उत्तर और दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है।

पंजाब के 19 जिलों में येलो अलर्ट जारी

पंजाब के सभी शहरों का न्यूनतम तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने वाला है। जबकि अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से इसका असर उत्तर के पहाड़ी और मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। इसके साथ ही अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, फलीजका, मोगा, पठानकोट, गुरदासपुर, बरनाला, बठिंडा, जालंधर, होशियारपुर, लुधियाना, एसएस नगर, मलेरकोटला और फतेहगढ़ साहिब में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पंजाब के इन जिलों में होगी बारिश

इसके अलावा मौसम विभाग ने जालंधर, कपूरथला, फतेहगढ़ साहिब, एसएस नगर, तरनतारन, होशियारपुर, गुरदासपुर, पठानकोट और अमृतसर में बारिश की संभावना जताई है। राज्य की राजधानी चंडीगढ़ में भी बारिश हो सकती है।

हरियाणा में भी बारिश और बूंदाबांदी का अलर्ट

हरियाणा के कुछ इलाकों में आज (8 दिसंबर) और कल हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जिसके बाद 10 से 13 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण तापमान में भी कमी आ सकती है। कुछ इलाकों में कोहरा छाने की भी संभावना है। राज्य के 12 जिलों का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। जिसमें करनाल, रोहतक, अंबाला, पानीपत, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, सिरसा, जींद, भिवानी, पलवल, सोनीपत, हिसार, यमुनानगर और महेंद्रगढ़ शामिल हैं।

हरियाणा में मौसम में बदलाव के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ रहा है। 24 घंटे में 2 जिलों का AQI 200 के पार पहुंच गया है। जिसमें बहादुरगढ़ और रोहतक जिले शामिल हैं। बहादुरगढ़ का AQI 294 और रोहतक का AQI 218 दर्ज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments