Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsWeather Update: फरवरी में सर्दी का आखिरी पड़ाव! जानें दिल्ली-UP का...

Weather Update: फरवरी में सर्दी का आखिरी पड़ाव! जानें दिल्ली-UP का नया मौसम अपडेट

देश के उत्तरी राज्यों में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। फरवरी के महीने में गर्मी के अहसास ने लोगों को हैरान कर दिया है। दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे दिल्ली-एनसीआर समेत कई मैदानी इलाकों में लोग पसीने-पसीने हो रहे हैं। इस अप्रत्याशित बदलाव से लोग उलझन में हैं कि वे अब भी रजाई और गर्म कपड़े संभालकर रखें या उन्हें अलमारी में पैक कर दें।

पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) को लेकर भविष्यवाणी की है कि मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में बदलाव के कारण पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। यह बदलाव सर्दी को पूरी तरह से खत्म होने से रोक सकता है।

क्या फिर लौटेगी ठंड?

हालांकि, ऐसा लग रहा है कि ठंड अब अंतिम चरण में है, लेकिन मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में 8 से 12 फरवरी के बीच बारिश और बर्फबारी हो सकती है। सिक्किम, पूर्वोत्तर असम और अरुणाचल प्रदेश में भी इन्हीं दिनों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके अलावा, 11 और 12 फरवरी को गरज-चमक के साथ बारिश बढ़ सकती है और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली में फिलहाल मौसम साफ रहेगा। दिन के समय धूप खिली रहेगी और हल्का कुहासा भी छाया रह सकता है। दिल्ली-एनसीआर में फिलहाल बारिश की संभावना नहीं है। रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है। इस बदलाव से यह संकेत मिलता है कि सर्दी धीरे-धीरे विदा ले रही है।

किन राज्यों में बढ़ेगा तापमान?

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, मध्य प्रदेश, राजस्थान, दक्षिण बिहार और उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान 6-10 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य और पूर्वी भारत में अगले 24 घंटों तक न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मध्य भारत में भी अधिकतम तापमान में 4 दिनों के भीतर 2-4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का अनुमान है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments