Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather: 72 घंटों के अंदर इन 6 राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली से पंजाब तक कैसा है मौसम?
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsWeather: 72 घंटों के अंदर इन 6 राज्यों में होगी बारिश, जानें...

Weather: 72 घंटों के अंदर इन 6 राज्यों में होगी बारिश, जानें दिल्ली से पंजाब तक कैसा है मौसम?

उत्तर भारत इस वक्त भीषण ठंड की चपेट में है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की है। साथ ही यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

दिल्ली-एनसीआर में सीजन की सबसे सर्द सुबह

दिल्ली और आसपास के इलाकों में दिन के समय धूप जरूर निकल रही है, लेकिन सुबह और शाम ठंड का असर काफी तेज है। 15 जनवरी की सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। इससे पहले 7 जनवरी 2013 को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में फिर बदला मौसम

उत्तर प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। बीते कुछ दिनों से दोपहर की धूप से लोगों को राहत मिल रही थी, लेकिन गुरुवार रात से ठंड अचानक बढ़ गई। शुक्रवार सुबह कई जिलों में घना कोहरा देखने को मिला। मौसम विभाग ने 19 और 20 जनवरी को यूपी के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है, जिससे ठंड और बढ़ सकती है।

राजधानी लखनऊ में दिन के समय हल्की गर्मी और रात में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। बुधवार रात को यहां सीजन की सबसे सर्द रात दर्ज की गई, जब न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को दिन में अच्छी धूप खिलने से अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इस तरह दिन और रात के तापमान में करीब 15.2 डिग्री सेल्सियस का बड़ा अंतर दर्ज किया गया।

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कारण

लखनऊ के अमौसी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर का मुख्य कारण कोहरे की परत का पूरी तरह हट जाना है। आसमान साफ होने से दिन में तापमान तेजी से बढ़ रहा है, जबकि सूर्यास्त के बाद रात में उतनी ही तेजी से ठंड बढ़ रही है। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में रात के तापमान में हल्का इजाफा हो सकता है, लेकिन सुबह के समय कोहरा बना रह सकता है।

पंजाब और हरियाणा में भीषण ठंड

पंजाब और हरियाणा में भी ठंड का प्रकोप जारी है। गुरुवार को कई इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार हिसार दोनों राज्यों में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री नीचे 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा के नारनौल में न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री और नूंह में 4.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय घने कोहरे के कारण कई जगहों पर विजिबिलिटी काफी कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ।

इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर भारत के छह राज्यों में अगले 72 घंटों के दौरान बारिश की चेतावनी जारी की है।

* 16 से 20 जनवरी: जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बारिश की संभावना
* उत्तराखंड: अलग-अलग इलाकों में बारिश और बर्फबारी के आसार
* 18 से 20 जनवरी: पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में हल्की बारिश
* 19 और 20 जनवरी: पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments