Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
Weather Forecast: यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक बारिश की दस्तक ! जानें कैसा रहेगा मौसम
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsWeather Forecast: यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक बारिश की दस्तक ! जानें कैसा...

Weather Forecast: यूपी-दिल्ली से बिहार-राजस्थान तक बारिश की दस्तक ! जानें कैसा रहेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों में मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है, हालांकि मौसम शुष्क रहेगा। वहीं, फरवरी के पहले सप्ताह में हल्की बारिश की उम्मीद है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, कर्नाटक और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और तटीय ओडिशा में 31 जनवरी तक घने कोहरे की संभावना जताई गई है।

दिल्ली में आंशिक बादल और हल्के कोहरे की संभावना

बुधवार (29 जनवरी) को दिल्ली में दोपहर के समय मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ह्यूमिडिटी का स्तर 100 से 61 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग ने गुरुवार (30 जनवरी) को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ों में बारिश और बर्फबारी

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 4 फरवरी तक बारिश की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश हो सकती है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

पहाड़ी राज्यों में कड़ाके की ठंड जारी

लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में ठंड का प्रकोप जारी है। 29 जनवरी को लद्दाख के स्कर्दू में तापमान माइनस 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, लेह में -5.9 डिग्री, गुलमर्ग में -2.5 डिग्री और काजीगुंड में -0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

कोहरे और बारिश का अलर्ट जारी

उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। अरुणाचल प्रदेश और असम में बिजली चमकने की भी संभावना है। इसके अलावा, उत्तर-पश्चिमी भारत में 31 जनवरी से 4 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना जताई गई है। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में शीतलहर का प्रभाव बना हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments