Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनानी है - PM मोदी
Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsदिल्ली में डबल इंजन सरकार बनानी है - PM मोदी

दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनानी है – PM मोदी

दिल्ली के आरके पुरम में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1 फरवरी को पेश हुए बजट का भी जिक्र किया। PM मोदी ने कहा, “बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। तीन दिन बाद 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में BJP सरकार बनने जा रही है, इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार बीजेपी सरकार।”

‘मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट’

PM मोदी ने आगे कहा, “कल बजट आने के बाद से पूरा मिडिल क्लास कह रहा है, ये बजट भारत के इतिहास में मिडिल क्लास के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है, पहले बजट का नाम सुनते ही पांच दिन पहले मध्यम वर्ग के लोगों की नींद उड़ जाती थी। हमारी सरकार ने 12 लाख रुपये तक की आमदनी पर इनकम टैक्स पूरी तरह जीरो कर दिया, इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपये बचेंगे, इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं मिला।”

‘दिल्ली में डबल इंजन सरकार बनानी है’

रैली को संबोधित करते हुए PM मोदी ने कहा, “देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है, मैं आपकी मुसीबत को दूर करने की गारंटी देता हूं, हमें ऐसी डबल इंजन सरकार बनानी है, जो लड़ाई झगड़े के बजाय दिल्ली के लोगों की सेवा करे। जो बहाने बनाने के बजाय दिल्ली को सजाने, संवारने में ऊर्जा लगाए।”

PM मोदी ने कहा, “इस बार के बजट से दिल्ली के बुजुर्ग को भी बड़ा फायदा होने वाला है, रिटायर कर्मचारियों का टैक्स भी कम होगा और उनकी पेंशन बढ़ जाएगी। सीनियर सिटीजन के लिए बीजेपी वरदान साबित होने वाली है। दिल्ली बीजेपी ने बुजुर्गों को 2500 रुपये पेंशन की घोषणा की है, हमारी सरकार बनने पर बुजुर्गों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज भी मिलेगा।”

पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना

PM ने आगे कहा, “हिंदुस्तान के विकास में हमारे मिडिल क्लास का बहुत बड़ा योगदान है, ये BJP ही है, जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है, ईमानदार टैक्सपेयर्स को पुरस्कार देती है, 0-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। मैंने विकसित भारत के निर्माण के लिए चार स्तंभों को मजबूत करने की गारंटी देश को दी थी. ये स्तंभ हैं- गरीब, किसान, नौजवान और नारीशक्ति. कल जो बजट आया है, वो मोदी की ऐसी ही गारंटियों को पूरा करने की गारंटी है.”

‘NDA सरकार बिहार के लिए दिन-रात काम कर रही’

PM मोदी ने कहा, “दशकों तक, जंगलराज वाले लोगों ने, कांग्रेस के लोगों ने, बिहार के लोगों को नजरअंदाज किया, लेकिन आज NDA की सरकार दिन-रात बिहार के लिए काम कर रही है, मखाना बोर्ड की घोषणा करके बिहार के मखाने को सम्मान दिया गया है। बिहार में ज्यादातर मखाना खेती में मेरे दलित परिवार जुड़े हुए हैं और मैं जब उनका कल्याण करता हूं तो ये लोग (कांग्रेस) मजाक उड़ाते हैं।”

PM मोदी ने रैली में युवाओं का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा, “बीजेपी सरकार की प्राथमिकता है कि हमारे युवाओं को ज्यादा से ज्यादा अवसर मिले, आधुनिक सुविधाएं मिलें, इस बजट में खेल बजट को बढ़ाकर करीब 3,800 करोड़ रुपया कर दिया गया है, खेलो इंडिया अभियान के लिए 1,000 करोड़ रुपया दिया गया है। कॉमनवेल्थ घोटाले के दाग इतने गहरे हैं कि कांग्रेस कभी उससे मुक्त नहीं हो सकती।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments