Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsपंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 3336 उम्मीदवार चुनावी...

पंजाब में नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग जारी, 3336 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे 

पंजाब में निकाय चुनाव के लिए आज मतदान जारी है। पांच नगर निगम अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा और 44 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के चुनाव वोटिंग हो रही है। आज करीब 37 लाख 32 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 17 लाख 75 हजार महिलाएं शामिल हैं।

बता दें कि इस बार नगर निकाय चुनाव के लिए कुल 3 हजार 336 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव आयोग की ओर से इन चुनावों के लिए 3 हजार 809 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं जिसमें से 344 मतदान स्थलों को अतिसंवेदनशील और 665 को संवेदनशील घोषित किया गया है।

अमृतसर और जालंधर नगर निगमों में 85-85 वार्ड हैं, जबकि लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में 95, 60 और 50 वार्ड हैं। यहां नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के 598 वार्ड हैं।

निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव के लिए पुलिस विभाग और होमगार्ड के कुल 21 हजार 500 कर्मियों को तैनात किया गया है। गौरतलब हो कि आज शाम 4 बजे तक वोटिंग प्रक्रिया खत्म होगी वहीं शाम 6 बजे तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments