Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsविपुल गोयल का बड़ा खुलासा: 3 तहसीलदार सस्पेंड, भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट...

विपुल गोयल का बड़ा खुलासा: 3 तहसीलदार सस्पेंड, भ्रष्ट अधिकारियों की लिस्ट में जल्द होगी कार्रवाई!

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : दिल्ली में बजे चुनावी बिगुल का शोर हरियाणा में भी सुनाई देने लगा है। एक ओर जहां भारतीय जनता पार्टी की ओर से हरियाणा के नेताओं की दिल्ली चुनाव में ड्यूटी तय कर दी गई है। वहीं, हरियाणा सरकार के मंत्री इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। इसके साथ ही जीरो टोलरेंस पर काम कर रही हरियाणा की नायब सरकार ने अब भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे अधिकारियों के खिलाफ भी एक्शन लेना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में जहां हाल ही में तीन तहसीलदारों को सस्पेंड किया गया था।

वहीं, अब राजस्व विभाग से जुड़े ऐसे अधिकारियों और कर्मचारियों की एक लंबी लिस्ट सरकार ने तैयार की है, जिस पर जल्द ही एक्शन शुरू होगा। दिल्ली चुनाव के अलावा आमजन से जुड़े राजस्व और निकाय विभाग में फैले भ्रष्टाचार को लेकर हमने हरियाणा के राजस्व, आपदा-प्रबंधन, शहरी स्थानीय निकाय व नागरिक उड्डयन मंत्री विपुल गोयल से खास बातचीत की। विपुल गोयल ने भी हर सवाल का बेबाक तरीके से जवाब देते हुए दिल्ली में होने वाली भारतीय जनता पार्टी की जीत का राज भी बताया।
सवालः-दिल्ली का संग्राम अब राजनीतिक रूप से शुरू हो गया है।

जवाबः-जैसे हरियाणा और महाराष्ट्र में लोगों ने भारतीय जनता पार्टी को चुनाव है, वैसे ही अब दिल्ली की बारी है। दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराएगा और पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।

सवालः-कांग्रेस अभी तक हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष का चुनाव नहीं कर पाई है, लेकिन दिल्ली के लिए कईं दावे किए जा रहे हैं। हरियाणा में भी अलग-अलग डफली, अलग-अलग राग नजर आ रहे हैं। सैलजा, सुरजेवाला या फिर हुड्डा सभी की अलग-अलग मुद्दों पर रोजाना अलग-अलग टिप्पणी आती है।
जवाबः-लोग देश और प्रदेश में कांग्रेस की कार्यशैली को देख चुके हैं। आज तक यह संगठन नहीं बना सके, नेता प्रतिपक्ष नह7 बना सके। इनकी कोई नीति भी नहीं है। जनता की सेवा करने की नहीं नहीं है। इसलिए जनता ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी को तीसरी बार मौका दिया है, क्योंकि लोकतंत्र में तो जवाब देने का काम मतदाता करता है।

हरियाणा में भी अच्छे तरीके से जवाब दिया गया। महाराष्ट्र में भी जवाब दिया। अब दिल्ली में फिर से वहीं झूठे वादों का भानूमति का कुनबा जोड़कर ये पहुंचे है, लेकिन जनता अच्छे तरीके से जानती है कि 10 साल के केजरीवाल के कार्यकाल में दिल्ली में क्या हुआ ? दिल्ली क्या से क्या हो गया ? अब लोग कांग्रेस की नीतियो, पॉलिसी और उनके वादों को अच्छे से जानते हैं।

इस पर बार लोगों ने मन बना लिया है कि जैसे दूसरे राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वहां तरक्की कर रही है, दिल्ली में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। देश और प्रदेश में जब एक ही पार्टी की सरकार होगी तो आपस में सामंजस्य बढ़ेगा और विकास होगा। दिल्ली के लोग इसे बात को अच्छे से जान चुके हैं।

सवालः-किसान आंदोलन भले ही पंजाब में चल रहा है। एक नेता आमरण अनशन कर रहे हैं। आमजन और सुप्रीम कोर्ट भी इसे लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं।

जवाबः-यह मामला न्यायालय के अधीन है, लेकिन फिर भी जहां भी यह चल रहा है, वहां की सरकार को इसकी चिंता करनी चाहिए। हरियाणा में एमएसपी की मांग पूरी की गई है। 24 फसलें एमएसपी पर खरीदने का फैसला भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने लिया है। पिछले 10 साल से देश में सबसे ज्यादा फसलें हरियाणा में एमएसपी पर खऱीदी4 जा रही हैं। किसान पूरी तरह से भारतीय जनता पार्ईटी की सरकार से संतुष्ट है। हरियाणा सरकार ने किसान की आय को डेढ़ गुणा से भी ज्यादा करने का काम किया है।

सवालः-मुख्यमंत्री लगातार अपनी मूवमेंट जारी रखे हुए हैं। सुबह गुरुग्राम, शाम को पंचकूला और दोपहर को कुरुक्षेत्र में नजर आते हैं।

जवाबः- नायब सैनी जी की सादगी और उनकी एनर्जी को विधानसभा चुनाव में लोगों ने पसंद किया और सराहते हुए उस पर मुहर लगाने का काम किया। वह एक कर्मठ व्यक्ति है। एक जमीन से जुड़े व्यक्ति हैं। रात को 2 बजे हो या 1 बजा हो, आए हुए हर व्यक्ति से मिलने का काम मुख्यमंत्री जी करते हैं। जगह-जगह जाकर रैली करके लोगों के बीच में जाकर उनकी समस्याएं जानने का काम करते हुए उनका निवारण करते हैं।

सवालः-नए विधायकों के लए प्रशिक्षण शिविर हुआ है। इसे कैसे देखते हैं। नए विधायकों के लिए कितना जरूरी है।

जवाबः- यह विधायकों की डिमांड थी और विधायकों का प्रशिक्षण शुरू हुआ, एक अच्छी बात है। करीब 40 विधायक नए आए हैं, तो उन सभी ने डिमांड भी की हुई थी। इसे पूरा करने का काम किया है।

सवालः-अंबाला और हिसार पर लोगों की निगाह है। कईं बार उद्घाटन की बात हुई, लेकिन आज तक किसी भी एयरपोर्ट से उड़ान शुरू नहीं हुई। कब तक संभावना है ?

जवाबः-जल्द ही आने वाले 2-3 महीने के भीतर या उससे पहले भी हो सकता है। लाइसेंस की एक प्रक्रिया होती है, जो 10-15 दिन में आ जाएगा। हिसार और अंबाला दोनों ही एयरपोर्ट से उड़ाने शुरू हो जाएगी और लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।


सवालः-राजस्व विबाग आमजन से जुड़ा है। आमजन को दिक्कत ना हो, छोटी-छोटी चीजों के लिए तहसील में दिक्कत का सामना करना पड़ता है, उसे लेकर मॉनिटरिंग और क्या गाइड लाइन जारी की है ?

जवाबः-लोगों को किसी परेशानी का सामना ना करना पड़े और जारी आदेशों में कोई कोताही ना हो, कोई स्टैंप चोरी ना हो, इसके लिए नियमित रूप से मॉनिटरिंग हो रही है। 3 दिन पहले ही 3 तहसीलदार सस्पेंड किए गए हैं। एक पूरी लंबी लिस्ट आ गई है, उन पर जल्द ही कार्रवाई शुरू की जाएगी। साथ ही सभी तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं कि लोगों को कोई असुविधा नहीं होनी चाहए।
सवालः-निकाय विभाग भी आमजन से सीधा जुड़ा हुआ है। चोटी से लेकर बड़ी समस्या का लोगों को सामना करना पड़ता है। एनओसी के लिए भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। ऐसी समस्याओं के समाधान का क्या हल है ?

जवाबः-लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए रेगुलर समाधान शिविर लगाने शुरू किए गए हैं। सभी अधिकारी वहां मौजूद रहते हैं। एक बड़ा बदलाव लाने के लिए छोटी-छोटी दिक्कतें तो आती है, लेकिन एक बहुत बड़ा वर्ग उससे लाभांवित हो चुका है, जो छोटी-मोटी समस्याएं है, उसे भी दूर किया जाएगा।

सवालः-भ्रष्ट अधिकारी और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में आपका क्या दो टूक फैसला है ?


जवाबः-चाहे तहसीलदार हो, एक्सईएन या एसई कितना भी बड़ा अधिकारी क्यों ना हो, काम में कोताही बरतने पर उसे उसका दंड अवश्य मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments