Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsVinesh Phogat के पति ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगाया बड़ा आरोप,...

Vinesh Phogat के पति ने भारतीय कुश्ती महासंघ पर लगाया बड़ा आरोप, मचा हड़कंप

Paris Olympics 2024 में फाइनल मैच से पहले अयोग्य घोषित की गईं भारतीय पहलवान विनेश फोगाट आज वापस लौट चुकी हैं। नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया। अपने स्वागत में उमड़ी भीड़ को देखकर विनेश फोगाट भावुक हो गईं। उनकी आंख से आंसू निकल रहे थे। इस भावुक लम्हे के बीच साक्षी मलिक ने उन्हें सहारा दिया। इस बीच विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी ने पहली बार पूरे घटनाक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया दी। सोमवीर ने अपने बयान में भारतीय कुश्ती महासंघ पर बड़ा आरोप लगाया है।

पेरिस में विनेश के साथ थे सोमवीर

विनेश फोगाट के पति सोमवीर राठी भी पेरिस में मौजूद थे। महिलाओं की 50 किलोग्राम कुश्ती के फाइनल मैच से पहले विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया तो हर किसी ने अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी। लेकिन, विनेश के पति सोमवीर ने इस पूरे प्रकरण पर किसी भी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी। विनेश फोगाट के संन्यास के एलान के बाद भी सोमवीर ने चुप्पी ही बनाए रखी थी।

पहली बार दी प्रतिक्रिया

सोमवीर राठी से पूछा गया कि क्या विनेश फोगाट ने फाइनल मैच में अयोग्य घोषित होने के चलते संन्यास लिया है। और विनेश फोगाट अपने इस फैसले को क्या बदलेंगी, इसकी कितनी संभावना है? इसके जवाब में सोमवीर राठी ने कहा कि वो अभी इस मामले पर ज्यादा कुछ नहीं कह पाएंगे। हालांकि, उन्होंने भारतीय ओलंपिक महासंघ पर बड़ा आरोप लगाया।

भारतीय कुश्ती महासंघ पर क्या बोले सोमवीर

सोमवीर राठी ने इंडिया टुडे से बात करते हुए कहा कि ये देश की ओर से बरसाया गया प्यार है। देखकर वाकई खुशी हुई कि लोग विनेश पर किस तरह का प्यार बरसा रहे हैं। अपने पहलवान साथियों को देखकर विनेश फोगाट की भावनाएं उमड़ पड़ीं हैं। उन्हें नहीं पता कि विनेश फोगाट के लिए क्या जश्न मनाया जाएगा, क्योंकि वह अभी-अभी भारत आए हैं। वह इस मामले पर बहुत कुछ नहीं कह पाएंगे, लेकिन ये उनके लिए बेहद मुश्किल समय है। इस मुश्किल समय में भारतीय कुश्ती महासंघ भी उनके साथ नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी के साथ नहीं खड़ा होता है तो कोई अच्छा प्रदर्शन कैसे कर सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments