Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUttarakhand : देहरादून में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5...

Uttarakhand : देहरादून में खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 5 की हालत गंभीर, 3 लोगों की मौत…

देहरादून से एक गंभीर सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। कालसी क्षेत्र के कुआनु-मीनाक रोड पर एक यात्री बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। हादसे का शिकार हुई बस हिमाचल रोडवेज की बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीमें राहत और बचाव कार्य के लिए मौके पर रवाना हो गई हैं। वहीं, घटनास्थल से सामने आए शुरुआती वीडियो में कई यात्री घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं, जिससे हादसे की भयावहता का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

रोंगटे खड़े कर देने वाले दृश्य

बस खाई में गिरने के बाद पलट गई, जिसके चलते कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए। हालात इतने गंभीर थे कि लोगों को खिड़कियों के शीशे तोड़कर यात्रियों को बाहर निकालना पड़ा। आसपास मौजूद स्थानीय लोग ही सबसे पहले मदद के लिए आगे आए और घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे रहे।

इस भयावह हादसे में 3 लोगों की जान जाने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अब तक किसी मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन और राहत एजेंसियां मौके पर पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

यह भी पढ़ें : डरपोक पाकिस्तान का मैच खेलने से इनकार…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments