Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUPI के कई और देशों तक बढ़ने की संभावना: RBI गवर्नर

UPI के कई और देशों तक बढ़ने की संभावना: RBI गवर्नर

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) कई और देशों तक बढ़ेगा। राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर आए दास ने कहा कि यूपीआई पहले ही क्यूआर कोड और फास्ट पेमेंट सिस्टम के जरिये कई देशों में मौजूद है और कई अन्य देशों के साथ इस पर चर्चा चल रही है।

उन्होंने शुक्रवार शाम को यहां संवाददाताओं से कहा, ”हमें उम्मीद है कि यह वैश्विक स्तर पर और बढ़ेगा और भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी पहुंचेगा।”

दास ने बुधवार को मुंबई में एक कार्यक्रम में कहा था कि इस दिशा में पहले से ही भूटान, नेपाल, श्रीलंका, सिंगापुर, यूएई, मॉरीशस, नामीबिया, पेरू, फ्रांस और कुछ अन्य देशों के साथ उल्लेखनीय प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों से दुनिया भर में भारत की पहलों को अपनाने के लिए सकारात्मक रुख का पता चलता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments