Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : ‘संतों की नहीं होती कोई निजी संपत्ति …’ शंकराचार्य...

UP News : ‘संतों की नहीं होती कोई निजी संपत्ति …’ शंकराचार्य विवाद के बाद CM योगी का बयान

ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के प्रयागराज माघ मेले में मौनी अमावस्या के स्नान को लेकर उठे विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि संतों की कोई निजी संपत्ति नहीं होती है।

शंकराचार्य पद विवाद ने पकड़ा तूल, मेला प्रशासन के नोटिस पर  अविमुक्तेश्वरानंद का पलटवार - UP NEWS EXPRESS

संत और संन्यासी के लिए धर्म-राष्ट्र सर्वोपरि – योगी

CM योगी ने कहा कि एक योगी, संत और संन्यासी के जीवन में धर्म और राष्ट्र से बढ़कर कुछ नहीं होता है। उन्होंने कहा कि संन्यासी की कोई निजी संपत्ति नहीं होती, धर्म ही उसकी वास्तविक संपत्ति है और राष्ट्र उसका स्वाभिमान।

मौनी अमावस्या पर प्रयागराज के 16 घाटों पर चला स्नान-दान का क्रम, 4.36 करोड़  श्रद्धालुओं के स्नान का किया दावा - mauni amavasya above 4 crore devotees  take holy dip in ...

4 करोड़ लोगों ने किया संगम स्नान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने माघ मेले का जिक्र करते हुए बताया कि 18 तारीख को एक ही दिन में करीब चार करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान किया, जो आस्था और विश्वास की शक्ति को दर्शाता है।

शंकराचार्य विवाद के बाद आया बयान

मुख्यमंत्री का यह बयान ऐसे समय आया है, जब मौनी अमावस्या के दिन शंकराचार्य और उनके अनुयायियों को रथ से स्नान के लिए जाने से रोके जाने को लेकर बहस चल रही है। हालांकि योगी आदित्यनाथ ने किसी व्यक्ति या संस्था का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को मौजूदा घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments