Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
UP News : राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में युवक को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत...

UP News : राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, हिरासत में युवक को लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

अयोध्या के राम मंदिर से चौंका देने वाली खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक राम मंदिर परिसर में शनिवार को एक युवक ने मंदिर के दक्षिणी परकोटे के पास नमाज पढ़ने की कोशिश की। हालांकि सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उसे रोक लिया और हिरासत में ले लिया।

सुरक्षा कर्मियों ने की कार्रवाई

सूत्रों के अनुसार, युवक जैसे ही नमाज पढ़ने की तैयारी कर रहा था, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया। सुरक्षाबलों द्वारा रोकने पर युवक नारे लगाने लगा। इसके बाद सुरक्षा बलों ने उसे गिरफ्तार कर थाना रामजन्मभूमि पुलिस के हवाले कर दिया।

अयोध्या राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे पर युवक पढ़ रहा था नमाज, सुरक्षा  में लगी सेंध… हिरासत में आरोपी | CG MP News

युवक से पूछताछ जारी

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार युवक की पहचान कश्मीर के शोपियां निवासी अबू अहमद शेख के रूप में हुई है। SP सुरक्षा बलरामाचारी दुबे ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस युवक से गहन पूछताछ कर रही हैं। SSP डॉ. गौरव ग्रोवर ने बताया कि जांच इस बात पर केंद्रित है कि वह राम मंदिर परिसर तक कैसे पहुंचा और उसका उद्देश्य क्या था ?

सुरक्षा एजेंसियों में सतर्कता बढ़ी

इस घटना के बाद मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अधिकारियों ने कहा कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक के पीछे कोई संगठित साजिश तो नहीं है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments