Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास...

UP News : श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ी, अस्पताल में हुए भर्ती

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया जाएगा।

36 घंटे से नहीं किया भोजन

सूत्रों के अनुसार, महंत नृत्य गोपाल दास पिछले करीब 36 घंटे से कोई भोजन नहीं किए थे। जिसके वजह से उन्हें लगातार उल्टी और दस्त की शिकायत बनी रही, जिससे उनकी शारीरिक स्थिति कमजोर होती चली गई।

डॉक्टरों ने जांच के बाद दी रेफर करने की सलाह

तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही श्रीराम अस्पताल के डॉ. एस.के. पाठक ने उनका जांच किया। प्रारंभिक जांच में स्थिति गंभीर पाए जाने पर बेहतर इलाज के लिए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र भेजने की सलाह दी गई।

महंत कमलनयन दास लेकर रवाना हुए लखनऊ

डॉक्टरों की सलाह के बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ रेफर किया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास स्वयं उन्हें लेकर मेदांता अस्पताल के लिए रवाना हुए।

विशेषज्ञों की निगरानी में होगा इलाज

मेदांता अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम उनकी जांच करेगी। चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल उन्हें डॉक्टरों की निगरानी में रखना जरूरी है।

संत समाज और श्रद्धालुओं में चिंता

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की खबर से संत समाज, रामभक्तों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। देशभर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए प्रार्थनाएं की जा रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments