Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
UP News: लखनऊ से अयोध्या तक सर्दी का सितम, जानें आपके शहर का हाल
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News: लखनऊ से अयोध्या तक सर्दी का सितम, जानें आपके शहर...

UP News: लखनऊ से अयोध्या तक सर्दी का सितम, जानें आपके शहर का हाल

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे और बर्फीली हवाओं ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में शीत दिवस (कोल्ड डे) जैसे हालात बने हुए हैं। मौसम विभाग ने आज 8 जनवरी को भी प्रदेश के 25 जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे की चेतावनी जारी की है।

अगले कुछ दिनों में कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अगले दो दिनों तक कोहरे की घनी परत छाई रहेगी, जिससे अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है, लेकिन फिर एक बार 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से कम रहने का अनुमान है।

आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। पश्चिमी यूपी के नोएडा, मेरठ, झांसी समेत कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में लखनऊ से अयोध्या और वाराणसी तक शीत दिवस की चेतावनी जारी की गई है। इन इलाकों में बर्फीली हवाओं के साथ घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ाएगा।

इन 25 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी

लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, बाराबंकी, कानपुर, अमेठी, गोंडा, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, बस्ती, संत कबीर नगर, अंबेडकर नगर, जौनपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, गाज़ीपुर, वाराणसी और चंदौली में घने कोहरे के साथ कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों में कोहरे का यलो अलर्ट

सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली, बागपत, मेरठ, ग़ाज़ियाबाद, नोएडा, बिजनौर, मुरादाबाद, हापुड़, संभल, रामपुर, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बुलंदशहर, झांसी, ललितपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, प्रयागराज, मीरजापुर और सोनभद्र में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।

प्रदेश के सबसे ठंडे जिले

प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या और आजमगढ़ में 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं गोरखपुर, चुर्क और अलीगढ़ में भी न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

यातायात और जनजीवन प्रभावित

भीषण ठंड और कोहरे की वजह से सड़क, रेल और हवाई यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ठंड को देखते हुए प्रदेश के अधिकांश जिलों में स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां बढ़ा दी गई हैं।

दिन में हल्की धूप जरूर निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से उसका असर नहीं हो पा रहा है। गलन बढ़ने से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं और ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments