Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी समस्याएं, कहा...

UP News : जनता दर्शन में CM योगी ने सुनी समस्याएं, कहा – ‘अवैध कब्जा करने वालों पर तुरंत हो कार्रवाई’

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम के तहत आम लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने एक-एक कर सभी प्रार्थियों से मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई के आदेश

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों, राजस्व से जुड़े अधिकारियों और पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मामलों को गंभीरता से लें। उन्होंने कहा कि लोगों की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को समय पर न्याय मिल सके।

अवैध कब्जे करने वाले पर कार्रवाई

जनता दर्शन में अवैध कब्जे से जुड़े कई मामले भी सामने आए। मुख्यमंत्री ने सभी प्रार्थियों की बात सुनी और प्रार्थना पत्र लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल व प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

बच्ची के सैल्यूट पर सीएम ने दिया आशीर्वाद

‘जनता दर्शन’ के दौरान एक बच्ची ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सैल्यूट किया। इस पर सीएम योगी मुस्कराए और बच्ची को आशीर्वाद देते हुए मन लगाकर पढ़ाई करने की सीख दी।

जनपदों में भी सुनवाई और कार्रवाई के निर्देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केवल लखनऊ ही नहीं, बल्कि सभी जनपदों में तैनात अधिकारी भी नियमित रूप से लोगों की समस्याएं सुनें। उन्होंने निर्देश दिया कि शिकायतों का समाधान करें और दोषी पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि शासन पर जनता का विश्वास बना रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments