Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedUP News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की जल्द हो सकती...

UP News : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम की जल्द हो सकती है घोषणा, पंकज चौधरी का नाम सबसे आगे

उत्तर प्रदेश में लंबे समय से प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली पड़ा है, क्योंकि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा इस रविवार को प्रदेश अध्यक्ष पद के नाम से पर्दा उठा सकती है। हालांकि भाजपा की संगठन चुनाव अधिकारी डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा है कि शनिवार के दिन दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही, नए प्रदेश अध्यक्ष का नाम की घोषणा केंद्रीय चुनाव अधिकारी पीयूष गोयल रविवार को करेंगे।

ये नाम हैं प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में सबसे आगे

BL वर्मा

इस रेस में सबसे आगे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएल वर्मा हैं। यह भाजपा में पिछड़े वर्ग के बड़े चेहरों में एक हैं, इसके साथ ही केंद्रीय मंत्री भी हैं। बीएल वर्मा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ काम भी कर चुके हैं। ऐसे में इनके नाम को लेकर सियासी गलियारे में हलचल तेज है।

पंकज चौधरी

पंकज चौधरी फिलहाल केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री के तौर पर काम कर रहे हैं। इसलिए, इनके नाम को लेकर काफी चर्चा है। बता दें कि भाजपा की पूर्वांचल में कुर्मी चेहरे के तौर पर पंकज चौधरी बेहद महत्वपूर्ण हैं। पंकज चौधरी महाराजगंज सीट से सात बार सांसद रह चुके हैं और इनके घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आए थे। इसलिए, इन्हें प्रधानमंत्री के करीबी लोगों में से एक माना जाता है।

साध्वी निरंजन ज्योति

साध्वी निरंजन ज्योति का नाम प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर इसलिए आ रहा है, क्योंकि यह अति पिछड़े वर्ग निषाद समाज से आती हैं। इनके संबंध मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से काफी अच्छे माने जाते हैं। अगर भाजपा इन्हें प्रदेश अध्यक्ष चुनती है, तो इससे निषाद पार्टी के दबाव को कम करने का प्रयास कर सकती है। यह पिछले कुछ समय से काफी चर्चा में भी हैं।

स्वतंत्रदेव सिंह

स्वतंत्रदेव सिंह की पहचान भाजपा में तेज तर्रार नेताओं में से एक है। इनकी ओबीसी समाज में एक अलग पहचान है। स्वतंत्रदेव सिंह पहले भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। इनका कार्यकाल 16 जुलाई 2019 को शुरु हुआ था, जो 25 अगस्त, 2022 तक रहा। इसलिए, यह एक बार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की रेस में शामिल हैं।

धर्मपाल सिंह

धर्मपाल सिंह फिलहाल कैबिनेट मंत्री भी हैं, जो पशुधन, दुग्ध विकास, और राजनैतिक पेंशन से जुड़े कार्यों को संभाल रहे हैं। यह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के मुख्य दावेदारों में एक हैं। इसलिए, सियासी गलियारों में इन नाम की चर्चा है। बता दें कि इससे पहले यह सिंचाई मंत्री के पद पर रहे हैं।

दिनेश शर्मा

अगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर किसी ब्राह्मण चेहरे को आगे लाती है, तो दिनेश शर्मा हो सकते हैं। बता दें कि दिनेश शर्मा फिलहाल राज्यसभा में सांसद हैं। इससे पहले यह योगी आदित्यनाथ के पहले कार्यकाल 2017-2022 दौरान उप-मुख्यमंत्री के पद पर रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments