Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
UP News : आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी घुसपैठिए अब होंगे डिपोर्ट, 2023 में हुए थे गिरफ्तार
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUP News : आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी घुसपैठिए अब होंगे...

UP News : आगरा में पकड़े गए 38 बांग्लादेशी घुसपैठिए अब होंगे डिपोर्ट, 2023 में हुए थे गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में गैरकानूनी रूप से घुसपैठ कर रह रहे 38 बांग्लादेशी नागरिकों को अब उनके देश वापस भेजने की तैयारी शुरू हो गई है। इन सभी को वर्ष 2023 में आगरा पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार किया था। जेल में सजा पूरी करने के बाद अब पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच पश्चिम बंगाल सीमा तक ले जाकर डिपोर्ट करेगी।

2023 में पकड़े गए थे बांग्लादेशी घुसपैठिए

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2023 में आगरा के अलग-अलग इलाकों में रहने वाले इन बांग्लादेशी घुसपैठियों को फर्जी दस्तावेजों के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। जांच में सामने आया था कि ये सभी लोग चोरी-छिपे सीमा पार कर भारत में दाखिल हुए थे और आगरा में झुग्गी-झोपड़ियों में रहकर मजदूरी करते थे।

AI Image

सीमा पार से आए थे 38 बांग्लादेशी घुसपैठिए

मिली जानकारी के अनुसार साल 2023 में पुलिस ने कुल 38 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 23 पुरुष, 7 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल थे। हालांकि पुलिस ने बताया कि इन्हें विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत आगरा से पश्चिम बंगाल ले जाया जाएगा। वहां पर इन्हें BSF के हवाले किया जाएगा, जो इन्हें बांग्लादेश के अधिकारियों को सौंपेगी।

13 जनवरी को भारत से होंगे डिपोर्ट

BSF ने पुलिस को 13 जनवरी की तारीख तय की है। उसी दिन इन सभी 38 नागरिकों को सीमा पर सौंपा जाएगा। इस प्रक्रिया के लिए प्रशासन ने ट्रांजिट व्यवस्था, सुरक्षा बलों की तैनाती और कानूनी कार्यवाही पूरी तैयारी कर ली है। बता दें कि इस कार्रवाई को सीमा पार से आने वाले अवैध प्रवासियों के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments