Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसंभल हिंसा मामले में UP सरकार ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग,...

संभल हिंसा मामले में UP सरकार ने गठित किया न्यायिक जांच आयोग, दो महीने में जांच रिपोर्ट सौंपेगा आयोग 

उत्तर प्रदेश के संभल में हुई हिंसा मामले की जांच को लेकर प्रदेश सरकार ने तीन सदस्यीय न्यायिक जांच आयोग का गठन किया है। इस आयोग की अध्यक्षता इलाहाबाद हाई कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश देवेन्द्र कुमार अरोड़ा करेंगे साथ ही इस आयोग में एक सेवानिवृत्त आईएएस और पूर्व डीजीपी को भी शामिल किया है। बता दें कि यह न्यायिक जांच आयोग दो महीने में अपनी जांच की रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी।

सरकार ने राज्यपाल की सहमति से जांच आयोग का गठन कर चार बिंदुओं पर पड़ताल करने के निर्देश दिए हैं। आयोग घटना के अचानक होने या सुनियोजित और किसी आपराधिक षड्यंत्र का परिणाम होने के पहलुओं की जांच करेगा साथ ही जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से घटना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए किए गए प्रबंध और उनसे संबंधित अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments