Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedOYO के होटलों में अब अनमैरिड कपल नहीं कर सकेंगे चेक-इन, जानें...

OYO के होटलों में अब अनमैरिड कपल नहीं कर सकेंगे चेक-इन, जानें नया नियम

होटल और ट्रैवल बुकिंग की दिग्गज कंपनी OYO ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका दिया है। अब से अविवाहित जोड़ों को OYO में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी। OYO ने पार्टनर होटलों के लिए नई चेक-इन पॉलिसी शुरू की है जो इस साल से लागू होगी। नई गाइडलाइन के मुताबिक अविवाहित जोड़ों को OYO के होटल के कमरों में चेक-इन करने की अनुमति नहीं होगी। कंपनी ने इसकी शुरुआत मेरठ से की है और इसके लिए नया नियम बनाया है। यह खबर उन प्रेमियों के लिए अच्छी नहीं है जो कपल टाइम बिताने के लिए OYO के होटलों का रुख करते हैं। सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध सबूत देना होगा संशोधित नीति के तहत सभी जोड़ों को चेक-इन के समय अपने रिश्ते का वैध सबूत पेश करने के लिए कहा जाएगा और इसमें ऑनलाइन बुकिंग भी शामिल है।

OYO ने मेरठ में अपने पार्टनर होटलों को इसे तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्देश दिया है। संशोधित नीति के बारे में जानने वाले लोगों ने बताया कि जमीनी स्तर पर मिली प्रतिक्रिया के आधार पर कंपनी इसे अन्य शहरों में भी लागू कर सकती है। OYO के खिलाफ याचिका दायर की गई थी

दरअसल, कुछ शहरों के निवासियों ने OYO होटलों में अविवाहित जोड़ों को चेक-इन न करने देने के लिए याचिका दायर की है। इसे देखते हुए OYO ने अपनी नीति में बदलाव करने का फैसला किया है। कंपनी ने कहा कि OYO ने अपने साझेदार होटलों को स्थानीय सामाजिक संवेदनशीलता के अनुसार, अपने विवेक के आधार पर जोड़ों की बुकिंग को अस्वीकार करने का अधिकार दिया है।

बिजनेस स्टैंडर्ड की खबर के मुताबिक, अन्य शहरों के लोगों ने भी ओयो से अनुरोध किया है कि वह अविवाहित जोड़ों को OYO होटलों में चेक-इन करने से रोकने के लिए नीति बनाए और इसका ठोस तरीके से पालन करने का तरीका तैयार करे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments