केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने पंजाब की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को लोगों का साथ मिल चुका है और चारों सीटों पर बीजेपी के प्रत्याशियों को ही सफलता मिलेगी साथ ही उन्होंने कहा कि वह विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगे।
केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। श्री करतारपुर कॉरिडोर पर समझौते को लेकर उन्होंने कहा कि इससे खुशी की बात और क्या हो सकती है पूरी दुनिया के कोने-कोने से आने वाली सिख संगत श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर के जरिए श्री करतारपुर साहिब पहुंचकर आशीर्वाद लेती है।



