Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक करीब 2100 किलो नशीले पदार्थ जब्त
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent News‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक करीब 2100 किलो...

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत अब तक करीब 2100 किलो नशीले पदार्थ जब्त

आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पंजाब सरकार द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘युद्ध नशें के विरुद्ध’ की सफलता के बारे में बताया तथा 24 मार्च तक की गई पुलिस कार्रवाई का ब्यौरा मीडिया के साथ साझा किया। इस अभियान के संबंध में अमन अरोड़ा ने कैबिनेट मंत्री डॉ. बलबीर सिंह और तरुणप्रीत सिंह सौंध के साथ पंजाब भवन चंडीगढ़ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।

अमन अरोड़ा ने कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के परिणाम बहुत उत्साहवर्धक हैं और पूरे पंजाब में इसके अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। इस अभियान के लिए लोग पंजाब सरकार की प्रशंसा भी कर रहे हैं और सरकार तथा स्थानीय प्रशासन का खुलकर समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अभियान को सफल बनाने के लिए पंजाब पुलिस की प्रशंसा की और कहा कि पुलिस द्वारा यह अभियान बहुत ही कुशलता से चलाया जा रहा है।

अब तक हैरोइन, अफीम गांजा चरस समेत करीब 2100 किलोग्राम नशीले पदार्थ जब्त किए जा चुके हैं और इससे जुड़े नशा तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा भारी मात्रा में नकदी भी बरामद की गई है। वहीं, नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट (NDPS) के तहत 2248 FIR दर्ज की गई हैं और 3957 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। अभियान के तहत पुलिस ने करीब 7.65 लाख नशीली गोलियां, 1.25 किलो बर्फ, करीब 500 नकली शराब की बोतलें, 7 किलो नशीला पाउडर और 300 से अधिक इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। वहीं, नशा तस्करी में शामिल 44 लोगों की इमारतें ध्वस्त की गई हैं और पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 49 लोग घायल हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments