Thursday, February 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमुख्य सचिव विवेक जोशी ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात...

मुख्य सचिव विवेक जोशी ने संभाला पदभार, मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर भावी योजनाओं पर किया मंथन

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ :  प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से वापस हरियाणा लौटे 1989 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. विवेक जोशी ने सोमवार को नए मुख्य सचिव का पदभार संभाल लिया। कार्यभार संभालते ही मुख्य सचिव ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर भावी योजनाओं पर चर्चा की।

केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे डॉ. जोशी के नियुक्ति आदेश दीपावली की शाम को जारी हो गए थे, लेकिन उनकी ज्वाइनिंग तिथि तय नहीं होने के कारण 1990 बैच के आईएएस अधिकारी अनुराग रस्तोगी को कार्यवाहक मुख्य सचिव बनाया गया था।

26 अक्टूबर को केंद्र से वापस भेजा गया था

विवेक जोशी के पदभार संभालते ही अनुराग रस्तोगी मुख्य सचिव पद से रिलीव हो गए। विवेश जोशी मुख्य सचिव के साथ ही सामान्य प्रशासन, मानव संसाधन, कार्मिक एवं प्रशिक्षण, संसदीय कार्य तथा सतर्कता विभाग के अलावा योजना समन्वय के प्रभारी सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

इसी तरह अनुराग रस्तोगी वित्त एवं योजना, गृह, जेल, आपराधिक जांच और न्याय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव का काम देखेंगे। जोशी को 26 अक्टूबर को ही केंद्र से अपने मूल काडर में वापस भेजा गया था।

तब वे केंद्र में कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग के सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। केंद्रीय वित्त मंत्रालय में सचिव रह चुके जोशी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गुड लिस्ट में रहे हैं। इससे पहले उन्होंने हरियाणा सरकार के साथ निगरानी और समन्वय के प्रमुख सचिव, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के सीईओ के रूप में भी काम किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments