Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसुखबीर बादल ने उनकी जान बचाने वाले ASI जसबीर सिंह और ASI...

सुखबीर बादल ने उनकी जान बचाने वाले ASI जसबीर सिंह और ASI हीरा सिंह का जताया आभार

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल पर बुधवार को Golden Temple में हुए जानलेवा हमले को नाकाम करने वाले ASI जसबीर सिंह ने बयान दिया है। हमलावर को पकड़ने वाले जसबीर सिंह सादे कपड़ों में वहां तैनात थे और उन्होंने इस हमले को नाकाम कर दिया। इससे पहले कि हमलावर सुखबीर बादल पर गोली चलाता, ASI जसबीर ने उसे पकड़ लिया।

सुखबीर बादल ने ASI जसबीर सिंह और ASI हीरा सिंह का जताया आभार

सुखबीर बादल ने उनकी जान बचाने वाले ASI जसबीर सिंह और ASI हीरा सिंह का आभार जताया। कहा दोनों ही सरदार प्रकाश सिंह बादल के समय से उनकी सेवा कर रहे है और दोनों की वफादारी की कीमत वे जिंदगी भर अदा नहीं कर सकते।

CM भगवंत मान ने भी पंजाब पुलिस की सतर्कता की तारीफ की है। ASI जसबीर सिंह ने कहा, “हमें Golden Temple में किसी गड़बड़ी के बारे में पहले से ही आगाह किया गया था। सुखबीर बादल की मौजूदगी में हम पहले से ही सतर्क थे।” ASI ने हमलावर को पिस्तौल निकालते देखा, तुरंत कार्रवाई की

मीडिया से बातचीत में ASI जसबीर सिंह ने कहा, ”अधिकारियों ने मुझे पहले ही बता दिया था कि किसी तरह की घटना हो सकती है, इसलिए मैं सतर्क खड़ा था। दरबार साहिब की गरिमा को देखते हुए हम किसी की तलाशी नहीं ले सकते, किसी को रोक नहीं सकते। हमलावर आया। मैं सतर्क खड़ा था। जब वह पिस्तौल निकालने लगा तो मैंने उसे देख लिया। मैंने उसकी पिस्तौल छीन ली और उसे भी गिरफ्तार कर लिया।”

सुखबीर बादल की स्वर्ण मंदिर में सजा पूरी हुई

तन्खैया घोषित होने के बाद अकाली दल के नेता सुखबीर बादल अपनी सजा काट रहे हैं। बुधवार को वह Golden Temple के गेट के बाहर खड़े थे। व्हीलचेयर पर बैठे सुखबीर बादल हाथ में डंडा लेकर गेटकीपर की तरफ खड़े थे। इस दौरान उन पर हमला करने की कोशिश की गई। हालांकि, वह बाल-बाल बच गए। मामले में अभी सुखबीर बादल की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। सुखबीर बादल ने Golden Temple में अपनी सजा पूरी कर ली है।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने पुलिस की तारीफ की है और साथ ही कहा है कि यह पंजाब और पंजाबियों को बदनाम करने की साजिश नाकाम कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments