Thursday, February 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedPM विद्यालक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी, मेधावी छात्रों को मिलेगा लाभ 

PM विद्यालक्ष्मी योजना को मिली मंजूरी, मेधावी छात्रों को मिलेगा लाभ 

मोदी कैबिनेट की बैठक में पीएम विद्यालक्ष्मी योजना को मंजूरी दे दी गई है इसमें हायर एजुकेशन के लिए 7.5 लाख रुपए तक के लोन पर भारत सरकार 75 प्रतिशत क्रेडिट गारंटी देगी। 8 लाख रुपए सालाना आय वाले परिवार के बच्चों को 10 लाख रुपए तक के लोन पर 3 प्रतिशत ब्याज अनुदान भी दिया जाएगा। 4.5 लाख रुपए तक की सालाना आय वाले छात्रों को पहले से पूर्ण ब्याज अनुदान मिल रहा है।

What Is Pm Vidyalaxmi Yojana, Who And How To Apply For This Scheme?  Students Get Loan Support Up To 10 Lakh - Amar Ujala Hindi News Live - Pm  Vidyalaxmi Scheme:कैसे और

इस योजना के दायरे में देश के प्रमुख 860 हायर एजुकेशन सेंटर्स के 22 लाख से अधिक छात्र आएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में कहा गया- इस योजना का उद्देश्य मेधावी छात्रों को सहायता प्रदान करना है, ताकि उनकी पढ़ाई में पैसा बाधा न बने। पीएम विद्यालक्ष्मी योजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति, 2020 का ही विस्तार है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments