हरियाणा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार में पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा लगातार प्रयास में जुटे हैं इसी कड़ी में करनाल में दूसरी महाभारत सर्किट कॉन्फ्रेंस रखी गई, जिसमें तमाम होटल के मालिक, यूट्यूबर और ट्रैवलर्स को बुलाया गया। इस दौरान मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि हमारा मकसद है कि ज्यादा से ज्यादा श्रद्धालु आएं और पर्यटन को बढ़ावा मिले।
अरविंद शर्मा ने कहा कि जैसे अयोध्या भगवान श्री राम की जन्म स्थली है, वैसे ही भगवान श्री कृष्ण ने हरियाणा की धरती कुरुक्षेत्र में गीता का उपदेश दिया और गीता का प्रचार पूरे विश्व में हुआ है इसी को लेकर हरियाणा सरकार का मकसद प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देना है।
वहीं इस दौरान पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने कांग्रेस की हार के मंथन पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस हार के गम से बाहर नहीं निकल पा रही है और वह एक दूसरे पर हार का टीकड़ा फोड़ने में लगे हुए हैं साथ ही उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता कांग्रेस के झूठे वादों और उनकी मंशा जान चुकी है।



