Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedअनिल विज ने किया बड़ा खुलासा, कहा- चुनाव में मुझे मारने की...

अनिल विज ने किया बड़ा खुलासा, कहा- चुनाव में मुझे मारने की साजिश रची गई

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अंबाला कैंट विधानसभा में जीत के लिए सहयोग करने वाले कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में मंत्री अनिल विज ने चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया। वहीं, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल विज ने कहा कि उन्हें हरवाने, चुनाव में खून खराबे की और उनकी हत्या करवाने की साजिश रची गई।

प्रशासन पर लगाए आरोप

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस दौरान चुनाव में साथ न देने वाले वालों को गद्दार बताया और आरोप लगाया है कि हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान प्रशासन ने जानबूझकर उन्हें हराने की साजिश रची थी। वहीं, उन्होंने कहा कि प्रशासन का पूरा प्रयास था कि वह हार जाएं, और इसके पीछे किसका हाथ था, इसकी जांच होनी चाहिए। 

केवल 7277 वोटों की थी जीत हासिल 

बता दें कि अनिल विज ने अंबाला कैंट सीट से केवल 7277 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें कांग्रेस के उम्मीदवार परविंदर सिंह परी से कड़ी टक्कर मिली थी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments