Thursday, February 5, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedभाई जान के बाद किंग खान को मिली जान से मारने की...

भाई जान के बाद किंग खान को मिली जान से मारने की धमकी, आरोपी गिरफ्तार

सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कई बार जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इसके बाद बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। इस मामले में बांद्रा पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब खबर आ रही है कि शाहरुख को धमकी देने वाले आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

रायपुर के फैजान ने दी है धमकी

सूत्रों के मुताबिक रायपुर के फैजान नाम के शख्स ने धमकी भरा कॉल किया था। यह कॉल शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज के ऑफिस में आई थी, जिसके बाद हड़कंप मच गया। वहीं, आनन-फानन में धमकी भरे कॉल आने की शिकायत पुलिस से की गई। जिसके बाद मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज की गई है। वहीं, मुंबई पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ के रायपुर पहुंच गई है। दरअसल, पुलिस ने जब कॉल को ट्रेस किया तो वह रायपुर की निकली। आखिरी लोकेशन मार्केट की है। पुलिस वहां पहुंच गई है और लगातार लोगों से पूछताछ कर रही है।

हर एंगल से जांच कर रही पुलिस

आपको बता दें कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। साइबर सेल की टीम भी काम कर रही है। यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कहीं मोबाइल नंबर फर्जी दस्तावेजों से तो नहीं लिया गया है? फिलहाल मामले में मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक भी चल रही है। यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस जल्द ही इस पूरे मामले को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।

5 सितंबर को दर्ज हुई थी FIR

आपको बता दें कि शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 59वां जन्मदिन मनाया था। लेकिन सुरक्षा कारणों से सुपरस्टार ने इस बार अपने जन्मदिन पर मन्नत के बाहर मौजूद फैंस को बधाई नहीं दी। फैंस को बाहर रहने की भी इजाजत नहीं थी। संभव है कि यह धमकी कुछ दिन पहले मिली हो। इसके बाद मुंबई पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। दरअसल, दो दिन पहले 5 सितंबर को FIR दर्ज की गई थी।

आरोपी ने धमकी में 50 लाख मांगे थे

FIR की कॉपी के मुताबिक धमकी में 50 लाख मांगे गए थे। आरोपी ने कहा है कि अगर 50 लाख नहीं दिए तो जान से मार दूंगा। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन सुरक्षा टीम ने उठाया। आरोपी ने फोन पर धमकी देते हुए कहा, ”शाहरुख खान, ये बैंडस्टैंड वाला है।” जब सिक्योरिटी ने पूछा कि वो कौन है तो आरोपी ने कहा- लिखना है तो मेरा नाम हिंदुस्तानी लिखो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments