Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsUGC नेट का परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC नेट का परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UGC NET Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 21 और 27 जनवरी को होने वाली UGC NET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है और इसमें शामिल होना चाहते हैं, वे UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की जरूरत पड़ेगी।

अगर किसी उम्मीदवार को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है या एडमिट कार्ड में दी गई डिटेल्स में कोई गलती है, तो उम्मीदवार नेशनल टेस्टिंग एजेंसी से 011-40759000 पर या ugcnet@nta.ac.in पर ई-मेल करके संपर्क कर सकते हैं।

UGC NET परीक्षा: परीक्षा को फिर से शेड्यूल क्यों किया गया?

दरअसल, UGC NET परीक्षा 15 जनवरी को होनी थी, लेकिन पोंगल, मकर संक्रांति और अन्य त्योहारों को देखते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने इस दिन परीक्षा को स्थगित कर दिया था। बाद में एनटीए ने घोषणा की कि 15 जनवरी की स्थगित परीक्षा अब दो दिन यानी 21 और 27 जनवरी को आयोजित की जाएगी।

UGC NET Admit Card: कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड?

  • सबसे पहले UGC नेट की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।
  • फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक खोलें।
  • उसके बाद अपना एप्लिकेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • अब डिटेल्स को सबमिट करें और अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।

UGC NET Exam Documents: परीक्षा केंद्र पर जरूर लाएं ये डॉक्यूमेंट्स

  • एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी
  • एक पासपोर्ट साइज फोटो (ऑनलाइन आवेदन पत्र पर अपलोड किया गया फोटो)
  • वैलिड फोटो पहचान पत्रों में से कोई एक (आधार कार्ड/पैन कार्ड/ड्राइविंग लाइसेंस/पासपोर्ट (फोटो सहित)
  • फोटो पहचान पत्र पर दर्ज नाम एडमिट कार्ड पर लिखे नाम से मेल खाना चाहिए
  • अगर दिव्यांग कैटेगरी के अंतर्गत छूट का दावा किया जाता है तो सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी किया गया दिव्यांग प्रमाण पत्र

UGC NET Exam: क्यों होती है UGC नेट परीक्षा?

जूनियर रिसर्च फेलोशिप, सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति और पीएचडी में एडमिशन के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA)UGC नेट परीक्षा का आयोजन करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments