Notice: Function amp_has_paired_endpoint was called incorrectly. Function called while AMP is disabled via `amp_is_enabled` filter. The service ID "paired_routing" is not recognized and cannot be retrieved. Please see Debugging in WordPress for more information. (This message was added in version 2.1.1.) in /home/mhonecpanel/public_html/news.mhone.in/wp-includes/functions.php on line 6131
सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, जांच में जुटी पुलिस
Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsसड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत, जांच में जुटी पुलिस

एमएच वन न्यूज, सोनीपत : जिले के गोहाना-जींद रोड स्थित जलेबी चौक के समीप वाहन की टक्कर से अनियंत्रित होकर एक कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में कार सवार 2 चचेरे भाइयों की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक गांव खेड़ी दमकन निवासी रमेश कुमार ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को बताया कि वह दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। उनके बेटे सुमित व भतीजे सचिन जींद के सफीदों में चश्मे की दुकान चलाते थे। दोनों भाई कार में सवार होकर सफीदों गए थे। देर शाम वह सफीदों से घर के लिए चले थे।

जब वे जींद रोड पर जलेबी चौक के निकट पहुंचे तो उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कार डिवाइडर से टकरा गई, जिसके चलते दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जब उन्हें हादसे का पता लगा तो वह अपने भाई नरेश व नवीन को लेकर मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि क्षतिग्रस्त कार के अंदर बेटा सुमित व भतीजा सचिन घायल अवस्था में फंसे हुए थे।

उन्होंने दोनों को बाहर निकाला और उपचार के लिए बीपीएस मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने दोनों की जांच कर उन्हें मृत घोषित कर दिया। चचेरे भाइयों की मौत से परिवार और गांव में मातम का माहौल पसरा हुआ है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments