Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआज का राशिफल: जानें अपनी राशि का आज का दैनिक भविष्यफल

आज का राशिफल: जानें अपनी राशि का आज का दैनिक भविष्यफल

मेष राशि (Aries):
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें परेशान कर सकती हैं। बिजनेस में घाटे की संभावना है, विरोधियों की गतिविधियों से सावधान रहें। पारिवारिक जीवन में मतभेद और पत्नी से बहस हो सकती है। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें।

वृषभ राशि (Taurus):
आज का दिन सामान्य रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी, हालांकि सेहत में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। खानपान पर ध्यान दें। परिवार में मांगलिक कार्य की तैयारी से उत्साह का माहौल रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini):
आज का दिन आपके लिए अनुकूल है। आप नया बिजनेस शुरू करने का विचार कर सकते हैं। रुके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं, और आय के नए स्रोत बनेंगे। समाज और परिवार में सम्मान बढ़ेगा, पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क राशि (Cancer):
आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच का तनाव दूर होगा। बिजनेस में लाभ होगा और किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुके हुए कार्य भी पूर्ण होंगे।

सिंह राशि (Leo):
किसी विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें। कोई महत्वपूर्ण कार्य अटक सकता है और स्वास्थ्य भी प्रभावित हो सकता है। लंबी यात्रा का योग बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo):
आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। मित्रों या रिश्तेदारों से किसी बात पर विवाद हो सकता है। बिजनेस में फैसले सोच-समझकर लें और जोखिम उठाने से बचें, हानि की आशंका है।

तुला राशि (Libra):
स्वास्थ्य में कुछ समस्याएं आ सकती हैं और लंबी यात्रा का योग भी बन रहा है। ऑफिस में बॉस के साथ मतभेद हो सकते हैं, विरोधी हावी रहेंगे। हालांकि परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio):
व्यवसायी लोग आज सतर्क रहें। किसी बड़ी डील में धोखा मिल सकता है, इसलिए कोई नया काम शुरू करने से बचें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नुकसान हो सकता है। परिवार में मतभेद और पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius):
आज आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार में हानि का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए नया काम शुरू करने से बचें। परिवार में खुशियां बनाए रखें।

मकर राशि (Capricorn):
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ का अनुभव करेंगे, हालांकि किसी करीबी का दुखद समाचार प्राप्त हो सकता है। व्यापार में नुकसान की संभावना है। नया वाहन या कोई नया कार्य शुरू करने से बचें, और परिवार में विवाद से दूर रहें।

कुंभ राशि (Aquarius):
आज का दिन शुभ रहेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी, किसी खास व्यक्ति से मिलकर व्यवसाय में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है।

मीन राशि (Pisces):
आज का दिन चुनौतियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी और किसी नए कार्य में रुकावट आ सकती है। किसी प्रिय का दुखद समाचार मिल सकता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments