Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent NewsToday's horoscope: साल के अंतिम दिन का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी...

Today’s horoscope: साल के अंतिम दिन का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

मेष (Aries)

आज आप किसी सोच में उलझे रह सकते हैं, जिससे आपके काम की गति धीमी हो सकती है। अपनी राय को सीमित रखना लाभकारी होगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। दोस्तों के साथ बाहर जाने की योजना रद्द हो सकती है। सेहत पर ध्यान दें और तली-भुनी चीजों से बचें।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 6

वृषभ (Taurus)

आज का दिन कार्यों में व्यस्त रहेगा। परिवार की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे और धन लाभ होगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का योग बन रहा है। घर में नए मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे माहौल खुशनुमा रहेगा।
शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

मिथुन (Gemini)

आपकी कार्यक्षमता के कारण आज आपको नए अवसर मिलेंगे। घरेलू कार्य निपटाने में सफल रहेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभकारी है। दोस्तों के साथ आउटिंग का आनंद लेंगे। नींद पूरी होने के कारण आप बेहतर महसूस करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 5

कर्क (Cancer)

आज आप अपनी ऊर्जा अच्छे कार्यों में लगाएंगे। सरकारी कर्मचारियों के लिए लाभ का योग है। बिजनेस में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक होगी। यात्रा फायदेमंद रहेगी। जीवनसाथी का सहयोग मनोबल बढ़ाएगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

सिंह (Leo)

आपको व्यवसाय से जुड़े सुनहरे अवसर मिलेंगे। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में पुरानी पहचान का लाभ मिलेगा। परिवार में मांगलिक आयोजन की योजना बनेगी। छात्रों के लिए समय अनुकूल है।
शुभ रंग: गुलाबी
शुभ अंक: 6

कन्या (Virgo)

आपका दिन सकारात्मक रहेगा। पिता की सलाह से पैसे कमाने के नए रास्ते मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ समय बिताने से रिश्ते मजबूत होंगे। मित्रों के साथ बहस से बचें। गुस्से पर नियंत्रण रखें, वरना काम बिगड़ सकता है।
शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 7

तुला (Libra)

आज आप व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे। ऑफिस में उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। करियर में सफलता मिलेगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। घर का माहौल शांतिदायक रहेगा। आध्यात्मिकता की ओर रुझान बढ़ेगा।
शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 5

वृश्चिक (Scorpio)

आज परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। आपको उपहार मिलेगा। सेहत ठीक रहेगी। छात्रों को शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। बिजनेसमैन को नए मौके मिलेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 1

धनु (Sagittarius)

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरे रहेंगे। गुरु का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा की योजना बनेगी। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें। कामकाज की अधिकता से सेहत प्रभावित हो सकती है।
शुभ रंग: मैरून
शुभ अंक: 2

मकर (Capricorn)

आज अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से बचें। जरूरतमंदों की मदद करेंगे। निवेश में अनुभवी की सलाह लें। मित्रों की सलाह फायदेमंद होगी। सेहत में उतार-चढ़ाव रहेगा।
शुभ रंग: बैंगनी
शुभ अंक: 4

कुंभ (Aquarius)

आज नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार में मुनाफा होगा। छात्रों को विषय से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। धार्मिक यात्रा का प्लान बनेगा। दांपत्य जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा।
शुभ रंग: मैजेंटा
शुभ अंक: 8

मीन (Pisces)

आपके करियर में बदलाव लाने के लिए सही योजना बन सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करेंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन खास रहेगा।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments