Wednesday, February 11, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज...

आज का राशिफल: जानें सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

मेष (Aries)

आज किया गया पुरुषार्थ सफल होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की मिलेगी। व्यावसायिक सफलता की संभावना है। हालांकि, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। लाल वस्तु पास रखें।

वृषभ (Taurus)

धन आगमन का योग है। परिवार में वृद्धि के संकेत हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें और निवेश सोच-समझकर करें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी मध्यम है। पीली वस्तु का दान करें।

मिथुन (Gemini)

आज आप सितारों की तरह चमकेंगे। ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क (Cancer)

आज मन अप्रसन्न रह सकता है। ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार में विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। लाल वस्तु पास रखें।

सिंह (Leo)

नए आय स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्ति का योग है। यात्रा के संकेत हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार में स्थिति अनुकूल रहेगी। हरी वस्तु का दान करें।

कन्या (Virgo)

आज व्यवसायिक सफलता के संकेत हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय संभव है। स्वास्थ्य में सुधार, प्रेम और व्यापार अच्छा रहेगा। शनि देव को प्रणाम करें।

तुला (Libra)

भाग्य आज आपके साथ रहेगा। यात्रा के संकेत हैं और आप धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अनुकूल है। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक (Scorpio)

परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। चोट-चपेट का खतरा है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापार में भी संयम से काम लें। हरी वस्तु का दान करें।

धनु (Sagittarius)

जीवनसाथी का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। स्वास्थ्य में सुधार और मन प्रसन्न रहेगा। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। लाल वस्तु पास रखें।

मकर (Capricorn)

शत्रुवत व्यवहार करने वाले मित्रवत हो सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अनुकूल है। काली माता को प्रणाम करें।

कुंभ (Aquarius)

भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में विवाद से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन (Pisces)

भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का योग है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। हालांकि, गृह क्लेश की संभावना है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी है। शिव जी को जल अर्पित करें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments