Friday, February 6, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedसिटी ब्यूटीफुल के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई...

सिटी ब्यूटीफुल के होटलों को बम से उड़ाने की धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा

सज्जन कुमार, चंडीगढ़ : सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के दो बड़े होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई है। इन दोनों होटल को धमकी की सूचना मिलने के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। दो सप्ताह पहले ही गैंगस्टरों ने चंडीगढ़ के एक कल्ब पर बम विस्फोट किया था। एक बार फिर ईमेल के जरिए शहर के दो बड़े होटलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। इनमें चंडीगढ़ के होटल हयात और ललित को ईमेल के जरिए उड़ने की धमकी मिली है। होटल को धमकी की सूचना चंडीगढ़ पुलिस को दी गई, जिसके बाद बम स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने होटल के हर कोने की चेकिंग की। साथ ही होटल के बाहरी हिस्से में भी टीम ने जांच की।

इस बारे में एसएसपी कंवरदीप कौर ने बताया कि इंडस्ट्रियल एरिया स्थित फाइव स्टार होटल हयात और ललित होटल को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। सूचना मिलने के बाद होटल को चंडीगढ़ पुलिस के बम स्क्वाड टीम की ओर से जांच के अंदर लिया गया। फिलहाल चंडीगढ़ पुलिस ने होटल की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके साथ ही ईमेल की जांच की जा रही है। यह ईमेल किसने और कब भेजा है ? इस संबंध में जांच जारी है। पुलिस ने पूरे होटल के सीसीटीवी कैमरा भी चेक किए। फिलहाल पुलिस कर्मियों को होटल के नजदीक तैनात किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments