Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsमौत को छूकर लौटी महिला ने बताई रूह कांप जाने वाली आपबीती,...

मौत को छूकर लौटी महिला ने बताई रूह कांप जाने वाली आपबीती, कैसा रहता है ‘आत्मा का सफर’

आज तक महान संतों के अलावा कोई भी यह नहीं जान पाया है कि मृत्यु के बाद आत्मा कैसे यात्रा करती है, लेकिन शिकागो के एक छोटे से पारिवारिक फार्म में पली-बढ़ी नैन्सी के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसकी कहानी सुनकर हर किसी की रूह कांप गई।

दरअसल, यह कहानी शिकागो के एक छोटे से पारिवारिक फार्म में पली-बढ़ी नैन्सी की है। वह हमेशा से नास्तिक थी और मृत्यु के बाद जीवन या ईश्वर के अस्तित्व में विश्वास नहीं करती थी। लेकिन एक भयानक दुर्घटना ने उसकी सोच को पूरी तरह से बदल दिया।

दुर्घटना का दृश्य

46 साल की उम्र में नैन्सी की एसयूवी का एक गंभीर एक्सीडेंट हुआ। इस दुर्घटना में उसे गंभीर चोटें आईं; उसके फेफड़े खराब हो गए और कई पसलियाँ टूट गईं।

डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए सर्जरी करने का फैसला किया।

डॉक्टरों ने उसकी जान बचाने के लिए सर्जरी करने का फैसला किया। जैसे ही नैन्सी को बेहोशी की हालत में रखा गया, उसे एक अद्भुत अनुभव हुआ। वह एक धुंधली दुनिया में पहुँच गई, जहाँ एक रहस्यमय व्यक्ति ने उससे कहा, “तुम्हें अभी और जीना है।” नैन्सी ने कहा कि वह अब और जीना नहीं चाहती, लेकिन धुंध से एक आवाज़ आई, “तुम्हें अपने जीवन का मतलब समझना होगा और दूसरों को सिखाना होगा।”

इसके बाद, उसके सामने एक जादुई मूवी स्क्रीन दिखाई दी, जिसमें उसने अपने जीवन के कुछ पल देखे। धुंध उसे एक घाटी में ले गई और उसे एक तालाब को छूने के लिए कहा। पानी की लहरों पर छोटे-छोटे वीडियो जैसे पलों को देखते हुए, नैन्सी को एहसास हुआ कि उसकी हर हरकत का असर सिर्फ़ उस पर ही नहीं, बल्कि दूसरों पर भी पड़ता है।

इस अनुभव ने उसकी सोच को पूरी तरह से बदल दिया। अब, वह ज़िंदगी को नए नज़रिए से देखने लगी है और अपने नास्तिक से आस्तिक बनने की कहानी अपने यूट्यूब चैनल ‘कमिंग होम’ पर शेयर कर रही है, जिसमें उसने उन पहलुओं का ज़िक्र किया है, जिन्हें विज्ञान के लिए असंभव माना जाता है।

नैन्सी की इस यात्रा ने न सिर्फ़ उसकी सोच बदलने में मदद की, बल्कि उसे एक नए उद्देश्य की ओर भी ले गई। अब वह ज़िंदगी के मायने समझने और दूसरों को सिखाने के लिए प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments