Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsप्रधानमंत्री के घर पर पानी पिलाने वाला नौकर निकला अरबपति, शौक किसी...

प्रधानमंत्री के घर पर पानी पिलाने वाला नौकर निकला अरबपति, शौक किसी महाराजा से कम नहीं

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के घर पर काम करने वाला एक नौकर करोड़ों की संपत्ति का मालिक निकला। ढाका ट्रिब्यून की खबर के अनुसार शेख हसीना के घर पर काम करने वाले ‘जहांगीर’ नाम के कर्मचारी के पास 284 करोड़ की संपत्ति है।

रिपोर्ट के अनुसार, शख्स का नाम जहांगीर आलम है उसपर भ्रष्टाचार के कई मामले हैं। आरोप है कि उसने पीएम शेख हसीना के ऑफिस और घर में काम करने का जिक्र करते हुए कई लोगों से रिश्वत ली थी। वह लोगों से उनका काम करवाने का झांसा देकर रिश्वत लेता था।

बता दें कि जहांगीर आलम के शौक किसी महाराजाओं से कम नहीं है वह अक्सर प्राइवेट हेलीकॉप्टर से सफर किया करता था। यह मामला सामने आने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने जांच कर तुरंत कार्रवाई करने के आदेश भी दे दिए हैं हालांकि बताया जा रहा है कि वह अमेरिका भाग गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments