Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsहरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बरसेंगे बदरा !

हरियाणा में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, झमाझम बरसेंगे बदरा !

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़ : हरियाणा में आज रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने 22 और 23 जनवरी को राज्य के अधिकतर इलाकों में तेज हवा और गरज- चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। आज यानि 21 जनवरी को सुबह जींद, हिसार और आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे, लेकिन दिन चढ़ने के साथ धूप निकल आई। वहीं, यमुनानगर में सुबह घना कोहरा छाया रहा, लेकिन विभाग का अनुमान है कि शाम तक वहां भी मौसम खराब हो सकता है।

दो दिन बरसेंगे बदरा

हरियाणा में 22 जनवरी से फिर से बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 15 से ज्यादा जिलों में दो दिन तक वर्षा होने का अलर्ट जारी किया है। इससे पहले उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाओं के चलते रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाएं चलने से रात के तापमान में कमी देखने को मिली। प्रदेश में 22 जनवरी से फिर से नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा। इससे प्रदेश के 15 से ज्यादा जिलों में दो दिन तक वर्षा होने की संभावना है। इससे पहले उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार आज मौसम खुश्क रहेगा और उत्तरी व उत्तर पश्चिमी ठंडी हवा के चलते रात के तापमान में गिरावट हो रही है। 22 और 23 जनवरी को प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में बादलवाई और हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की व मध्यम वर्षा होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानियों की तरफ से इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

सक्रिय होगा एक और पश्चिमी विक्षोभ

हरियाणा में इस महीने अब तक तीन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो चुके हैं, जिनके कारण बारिश देखने को मिली है। पहला पश्चिमी विक्षोभ 5 जनवरी को आया था, जिससे हल्की बारिश हुई थी। दूसरा पश्चिमी विक्षोभ 11 जनवरी को सक्रिय हुआ, लेकिन इसका असर ज्यादा नहीं दिखा। तीसरा पश्चिमी विक्षोभ 15 जनवरी को आया, जिसने कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई थी। अब 22 और 23 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रियहोने जा रहा है, जिसके चलते राज्य में बारिश और ठंडी हवाओं का असर महसूस किया जाएगा।

इन जिलों में होगी बारिश

मौसम विज्ञानियों के अनुसार 22 जनवरी को प्रदेश के कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, भिवानी, चरखी दादरी आदि क्षेत्र में वर्षा होने की उम्मीद है। वहीं, 24 जनवरी से राज्य में मौसम आमतौर से फिर से खुश्क तथा रात्रि तापमान में गिरावट संभावित है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments