Monday, February 9, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsफरवरी का महीना बन गया कॉकटेल...बारिश, बर्फ, हवाएं और लू सब एकसाथ

फरवरी का महीना बन गया कॉकटेल…बारिश, बर्फ, हवाएं और लू सब एकसाथ

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है और आगे भी बारिश होने की उम्मीद है। कल भी दिल्ली-NCR में हल्की बारिश हुई थी। वहीं हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि केरल और कर्नाटक में गर्मी अपना असर दिखा रही है। IMD ने यहां हीट वेव का अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार की रात दिल्ली में सबसे गर्म रही

गुरुवार की रात दिल्ली में 74 साल में फरवरी की सबसे गर्म रात रही। 27 फरवरी को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो 74 साल में फरवरी के महीने में सबसे अधिक रात का तापमान है। मौसम विभाग ने बताया कि यह 1951 से 2025 के बीच सफदरजंग में फरवरी के महीने में दर्ज किया गया अब तक का सबसे अधिक न्यूनतम तापमान है, यानी 74 साल में सबसे गर्म रात। IMD ने बताया कि 1951 से पहले का डेटा उपलब्ध नहीं है।

हिमाचल-JK-UK में बारिश- बर्फबारी

हिमाचल, जम्मू-कश्मीर-उत्तराखंड में भारी बारिश और बर्फबारी हो रही है। हिमाचल के कुल्लू में भारी बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे बंद कर दिया गया है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। हिमस्खलन की चेतावनी भी दी गई है। शिमला में बारिश के बाद पूरे इलाके में कोहरे की चादर छाई नजर आ रही है। लाहौल-स्पीति में बर्फबारी के बाद नेशनल हाईवे समेत कई सड़कें बंद हो गई हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग समेत निचले इलाकों में कल से लगातार बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर के पहाड़ी इलाकों में पिछले तीन दिनों से बर्फबारी हो रही है। इससे वहां मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। भारी बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों में तापमान में गिरावट देखी गई है। बर्फबारी की वजह से कुपवाड़ा का पूरा इलाका सफेद चादर में लिपटा हुआ है

केरल और कर्नाटक में लू की चेतावनी

दूसरी ओर, कुछ दक्षिणी राज्यों में गर्मी अपना प्रकोप दिखा रही है। कर्नाटक और केरल में लू की चेतावनी जारी की गई है। तापमान 39-40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जा सकता है। मंगलवार और बुधवार को कन्नूर और कासरगोड में तापमान 38-39 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि कोझिकोड, मलप्पुरम, त्रिशूर, पलक्कड़, कोट्टायम, कोल्लम और पथानामथिट्टा में यह 36-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आईएमडी ने कहा कि अत्यधिक गर्मी से सनस्ट्रोक, डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।

कर्नाटक भी गर्मी के मामले में हाई अलर्ट पर है क्योंकि मौसम विभाग ने यहां के लिए भी चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने उडुपी, उत्तर कन्नड़ और दक्षिण कन्नड़ के लिए लू की चेतावनी जारी की है, जहां तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से हाइड्रेटेड रहने, तेज धूप में बाहर जाने से बचने और गर्मी से होने वाली बीमारियों के प्रति सतर्क रहने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments