Tuesday, February 10, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsआज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, 6 दिसंबर को किसानों-पुलिस के बीच...

आज फिर दिल्ली कूच करेंगे किसान, 6 दिसंबर को किसानों-पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद स्थगित हुआ था दिल्ली मार्च 

पंजाब के किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद एक बार फिर सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के साथ किसानों को रोकने के लिए तैयारी है। आंदोलनरत किसान शंभू बॉर्डर से आज फिर दिल्ली की ओर कूच करेंगे।

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने जानकारी देते हुआ बताया कि किसानों के विरोध प्रदर्शन का आज 300वां दिन हैं, उन्होंने कहा कि शंभू बॉर्डर पर शुक्रवार को हरियाणा पुलिस से हुई झड़प में 16 किसान घायल हुए हैं और अगर हम मामूली रूप से घायलों को भी शामिल करें तो यह संख्या करीब 25 हो सकती है। आज दोपहर 12 बजे 101 किसानों का जत्था दिल्ली की ओर कूच करेगा।

इससे पहले, हरियाणा पुलिस ने शुक्रवार को शंभू बॉर्डर पर कड़ी बैरिकेडिंग की और किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए आंसू गैस के गोले दागे थे। बता दें कि किसान न्यूनतम समर्थन मूल्य के लिए कानूनी गारंटी समेत कई प्रमुख मांग कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments