Sunday, February 8, 2026
Google search engine
HomeCurrent Newsविधानसभा परिसर पर  वानर सेना का कब्जा, रास्तों पर भी जमी सेना...

विधानसभा परिसर पर  वानर सेना का कब्जा, रास्तों पर भी जमी सेना !

चंद्रशेखर धरणी, चंडीगढ़: पहाड़ों की तलहटी में बसे चंडीगढ़ में हरियाणा व पंजाब के संयुक्त विधानसभा क्षेत्र के विशाल परिसर में वानर सेना का आधिपत्य हो गया है। मौसम परिवर्तन होने के चलते विधानसभा के क्षेत्र के आसपास खुले परिसर में जगह-जगह वानर सेना देखी जा सकती है। आजकल छुट्टियों का सीजन है और विधानसभा के अधिकारी व कर्मचारी भी अवकाश पर हैं। आम लोगों का आवागमन कम होने के कारण यहां पर वानर सेना अटखेलियां करती देखी जा सकती है।

खुले के साथ रास्तों पर भी जमी वानर सेना

विधानसभा परिसर के खुले क्षेत्र के साथ ही वानर सेना ने वहां आमजन और विधायकों के आवागमन के लिए बने राह पर अपना कब्जा जमा लिया है। इतना ही नहीं विधानसभा में विधायक और मंत्रियों के पैदल आवाजाही के लिए बने मार्ग पर भी वानर सेना आसानी से दिखाई दे जाती है। फिलहाल अवकाश होने के कारण विधानसभा में लोगों की आवाजाही ना के समान है, लेकिन यहां पर सवाल यह उठता है कि एकाएक इतनी भारी संख्या में वानर सेना विधानसभा के समीप तक कैसे पहुंच गई, क्योंकि यहां पर सुरक्षा के लिए लिहाज से हर समय कर्मचारी तैनात रहते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments