गुलमर्ग: जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग के पास सेना की गाड़ी पर आतंकवादियों के हमले की घटना सामने आई है, जानकारी के मुताबिक इस हमले में 5 जवान घायल हो गए हैं. आतंकी हमला नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास गुलमर्ग में बोटापाथर के नागिन इलाके में हुआ है. आतंकवादियों के इस हमले में 5 जवान घायल हो गए. ये अटैक 18 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) की गाड़ी पर हुआ है. बताया जा रहा है कि आतंकियों ने घात लगाकर सेना की गाड़ी पर हमला किया है. हमले में सेना के 5 जवान और 1 पोर्टर घायल हो गए हैं.
जम्मू-कश्मीर में सेना के वाहन पर आतंकी हमला, 5 जवान घायल !
RELATED ARTICLES



