Saturday, February 7, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedहरियाणा मुख्य सचिव: सूरजकुंड मेला सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक

हरियाणा मुख्य सचिव: सूरजकुंड मेला सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक

एमएच वन ब्यूरो, चंडीगढ़ : हरियाणा के मुख्य सचिव विवेक जोशी ने फरीदाबाद के सूरजकुंड में चल रहे 38 वें अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले का अवलोकन किया तथा शिल्पकारों की कला को लेकर उनका उत्साहवर्धन भी किया।

इस दौरान मुख्य सचिव विवेक जोशी ने मेले में पुरातत्व एवं संग्रहालय निदेशालय हरियाणा द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके साथ साथ ही उन्होंने विभिन्न प्रदेशों द्वारा लगाई गई स्टालों का अवलोकन करते हुए शिल्प कौशल को सराहा। उन्होंने कहा कि कला एवं संस्कृति, विरासत एवं पर्यटन सहित अन्य क्षेत्रों में आज हरियाणा आगे है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह के मार्गदर्शन में सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले ने पूरी दुनिया में अपनी विशेष साख कायम की हुई है। सूरजकुंड मेला अनोखा है, क्योंकि यह भारत के हस्तशिल्प, हथकरघा और सांस्कृतिक ताने-बाने की समृद्धि और विविधता को प्रदर्शित करता है। सूरजकुंड मेले का विचार हरियाणा सहित देश के अलग-अलग राज्यों और विभिन्न देशों के शिल्पकारों, कारीगरों, संगीतकारों, कलाकारों व अन्य प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का एक माहौल देना है। आज हरियाणा की गिनती देश के तेजी से आगे बढ़ने वाले राज्यों में होती है। सूरजकुंड मेला इस प्रदेश के गौरवमयी

आयोजनों में से एक है।
इस अवसर पर सेवा का अधिकार आयोग चंडीगढ़ के मुख्य आयुक्त डॉ. महावीर सिंह, हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक सुनील कुमार, डीसी विक्रम सिंह, सूरजकुंड मेला प्रशासक यूएस भारद्वाज, हरिवंद्र सिंह, राजेश शर्मा सहित अन्य उच्च अधिकारीगण मौजूद रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments